फिरोजाबाद

बारात चढ़ाते समय बैंड पर काम करने गए किशोर की करंट लगने से मौत

— थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोड़ा चौराहा पर बारात चढ़ाने के लिए बैंड के साथ गया था किशोर।
less than 1 minute read
electric shock
जानकारी देते मृतक के पिता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में रविवार रात्रि बैंड बाजे के साथ बारात चढ़ाने गए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद वह तीन घंटे तक तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्षियों के मुताबिक ठेकेदार बारात चढ़ाने के बाद ही किशोर को इलाज के लिए लेकर गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें—

रविवार रात्रि का मामला
पूरा मामला रविवार रात्रि का है। 16 वर्षीय ओमी कुमार पुत्र नेमीचंद बारात में बैंड बाजे के साथ लाइट पकड़ने के लिए आया था। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोड़ा चौराहा पर बारात चढ़ रही थी। तभी तार में कट लगा होने की वजह से उसे करंट लग गया और वह वहीं सड़क पर गिर गया। जानकारी होने के बाद ठेकेदार मौके पर पहुंच गया लेकिन उसने किशोर को इलाज कराने की बजाय बारात चढ़ने तक वहीं छोड़ दिया। आस—पास के लोगों ने बताया कि किशोर तीन घंटे तक सड़क पर ही तड़पता रहा। बारात पूरी चढ़ने के बाद ठेकेदार उसे इलाज के लिए लेकर पहुंचा लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार यदि समय से उसे इलाज के लिए ले जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मृतक परिवार का इकलौता था। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।

Published on:
08 Nov 2021 12:21 pm
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज