फिरोजाबाद

मोदी के ‘विकास की रफ्तार’ के आगे थम गयी सुहागनगरी! जाम के झाम में फंसी जनता

जिले भर मेें जगह-जगह निकाली गई बाइक रैली, लोगों को दी गईं योजनाओं की जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 6:11 PM IST
BJP bike Rally
मोदी के 'विकास की रफ्तार' के आगे थम गयी सुहागनरी! जाम के झाम में फंसी जनता

फिरोजाबाद। मोदी सरकार को चार साल पूरे हो गए। जिले भर में जगह-जगह बाइक रैली निकालकर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। भाजपाइयों ने मोदी सरकार के चार साल को बेहतर बताया। भाजपाइयों का कहना है कि मोदी सरकार ने चार साल के अंदर देश के लिए इतना कुछ किया है जितना कांग्रेस 60 साल में कभी नहीं कर पाई। बाइक रैलियों के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम के हालात बने रहे।

जसराना विधायक ने दिखाई झंडी

केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्य अतिथि जसराना विधायक पप्पू लोधी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल में हुए विकास कार्य जनता को नजर आ रहे हैं। जिस फैसले को कांग्रेस 60 साल में नहीं ले पाई भाजपा ने चार साल के अंदर लेकर दिखा दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का सबसे बड़ा निर्णय नोटबंदी करके आतंकवाद को समाप्त करना था। रूपए का दुरूपयोग होना बंद हो गया। दूसरे देशों से आ रही करंसी को समाप्त करा दिया।

कर्ज माफी से किसानों को मिली राहत

भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में विरोधी पस्त हो गए हैं। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी मोदी के विरोध में एकजुट हो रहे हैं लेकिन उनका यह प्रयास विफल ही रहेगा। युवा मोर्चा जिला संयोजक देवेश भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ कर उन्हें राहत देने का काम किया। निश्शुल्क बिजली कनेक्शन, घर-घर में गैस और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इस दौरान जगह-जगह बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान शहर में जगह-जगह जाम के हालात पैदा हो गए।

Updated on:
28 May 2018, 6:11 PM IST
Published on: