सात निकायों में छह लाख 95 हजार 730 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया बुधवार सुबह 7:30 बजे शुरू हो गई। हालांकि सर्दी होने के कारण वोटर कम ही संख्या में घर से बाहर निकले। प्रत्याशी मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए प्रेरित करते नजर आए जिले में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसे देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।
जिले में हैं 181 वार्ड
निकाय चुनाव की प्रक्रिया सात निकायों के 181 वार्डों के लिए शुरू हो गई। सातों निकायों में कुल 260 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनके अंतर्गत 653 मतदान स्थनों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू की गई। निकाय चुनाव में तीन लाख 72 हजार 532 पुरूष मतदाता और तीन लाख 23 हजार 198 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटरों को कोई परेशानी न हो इसलिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे इंतजाम किए गए हैं।
फिरोजाबाद के 70 वार्ड में पांच लाख मतदाता
पहली बार मेयर पद के लिए हो रहे चुनाव में पांच लाख 902 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शहर में 191 मतदान केन्द्रों के 439 मतदेय सलों पर वोटिंग हो रही है। यहां 2 लाख 67 हजार 934 पुरूष और 2 लाख 32 हजार 968 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सिरसागंज में 26 हजार 439 वोटर डालेंगे वोट
सिरसागंज में 25 वार्डो के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। यहां सात मतदान केन्द्रों के 28 मतदेय स्थलों पर कुल 26 हजार 439 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 13 हजार 986 पुरूष और 12 हजार 453 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
टूंडला में हैं 43 हजार 847 मतदाता
टूंडला नगर पालिका के 25 वार्डों के चुनाव के लिए 16 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां 52 मतदेय स्थलों पर कुल 43 हजार 847 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 23447 पुरूष और 20400 महिला वोटर शामिल हैं।
शिकोहाबाद में हैं 90 हजार 727 मतदाता
शिकोहाबाद नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 28 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 92 मतदेय स्थलों पर 90 हजार 727 वोटर वोट डालेंगे। इनमें 48 हजार 822 पुरूष और 41 हजार 902 महिला वोटर शामिल हैं।
जसराना में हैं 9612 मतदाता
फिरोजाबाद की नगर पंचायत जसराना के 11 वार्डों के लिए 9612 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां दो मतदान केन्द्रों के 11 मतदेय स्थलों पर 9612 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 5053 पुरूष और 4559 महिला वोटर शामिल हैं।
फरिहा में हैं 5589 वोटर
नगर पंचायत फरिहा के 10 वार्डों के लिए दो मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां 10 मतदेय स्थलों पर 5589 वोटर वोट डालेंगे। इनमें 3063 पुरूष और 2526 महिला वोटर शामिल हैं।
एका में हैं 18614 मतदाता
एका नगर पंचायत के 15 वार्डो के लिए 14 मतदान केन्द्र्र बनाए गए हैं। यहां 21 मतदेय स्थलों पर 18 हजार 614 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 10 हजार 227 पुरूष और 8387 महिला मतदाता शामिल हैं।