बरेली। यूपी निकाय चुनाव के अंतिम चरण में बरेली के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र की महिला मतदाताओं ने सभी को चौंका दिया। सुबह के समय मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं की ही भीड़ नजर आ रही थी। बता दें कि बरेली में नगर निगम, चार नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायत के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। निकाय चुनाव में 11,69,463 मतदाता 2765 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। बरेली के सभी 20 नगर निकायों में 372 वार्डों में मतदान चल रहा है, जिसके लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1090 पोलिंग पार्टियां मतदान करा रही हैं। जिले में 32 जोनल व 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं।