फिरोजाबाद

नगर निकाय चुनाव: बसपा छोड़ बाकी सभी दलों ने उतारे स्टार प्रचारक

बसपा मुखिया ने पूरे प्रदेश में एक भी जनसभा नहीं की तो उनकी पार्टी के दिग्गज भी चुनाव प्रचार में नजर नहीं आए।
2 min read
Candidates arriving voters

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर जोर शोर से चुनाव प्रचार चल रहा है। कई जिलों में तो पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। फिरोजाबाद जिले में सबसे आखिरी चरण यानि तीसरे चरण में 29 नवंबर को मतदान होना है। निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा, सपा और कांग्रेस पूरी दम लगा रहे हैं। भाजपा के तो मुख्यमंत्री भी जनसभा कर प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मात्र एक पार्टी बसपा ही ऐसी है जिसने निकाय चुनाव में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बसपा मुखिया ने पूरे प्रदेश में एक भी जनसभा नहीं की तो उनकी पार्टी के दिग्गज भी चुनाव प्रचार में नजर नहीं आए।


प्रचार में नजर नहीं आए बसपा के स्टार प्रचारक

जिले भर में भाजपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सभी पार्टियों ने स्टार प्रचारक चुनाव मैदान में उतारे लेकिन बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने चुनाव में एक भी स्टार प्रचारक नहीं उतारा। स्टार प्रचारक तो दूर की बात बसपा ने किसी भी प्रत्याशी के लिए वोट तक नहीं मांगे। इससे बसपा का निकाय चुनाव में रूचि कम ही नजर आ रही है। हालांकि बसपा ने मेयर पद के लिए पायल राठौर को प्रत्याशी बनाया है जबकि सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी बसपा ने अपने प्रत्याशियों चुनाव मैदान में उतारा है।


भाजपा के मुख्यमंत्री तक कर रहे प्रचार

सबसे अधिक चुनाव प्रचार भाजपा की ओर से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत जिले भर के भाजपा नेता प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्र्रचार कर वोट मांग रहे हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार को देखकर विरोधियों के हौसले भी पस्त हो गए हैं।


सपा और कांग्रेस भी भर रहे दम

निकाय चुनावों में सपा और कांग्रेस भी जी जान से लगे हुए हैं। सपा की ओर से सांसद अक्षय यादव, समेत जिले भर के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और जनसभाएं की। सपा और कांग्रेस की ओर से निकाय चुनाव जीतने के लिए पूरी दम लगाई जा रही है। इससे पूर्व निकाय चुनाव में पर्टियों द्वारा इतनी दमदारी से कभी प्रचार प्रसार नहीं किया गया।


रालोद का नहीं दिखा नामो निशान

निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में रालोद ने जरूर प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। रालोद प्र्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है निकाय चुनावों की हार को देखते हुए रालोद ने इस बार प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारे हैं।

Published on:
26 Nov 2017 11:49 am