फिरोजाबाद

घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, शव के पास से मिली चाबी को अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया ससुर

— थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा का मामला, तीन साल पहले हुई थी शादी।

2 min read
मृतका का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालियों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। मृतका ने अपने पीछे एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ा है। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें—

तीन साल पहले हुई थी शादी
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी भूरी सिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह की शादी करीब तीन साल पूर्व गांव मटियागढ़ थाना फतेहाबाद, आगरा निवासी 22 वर्षीय केशवती के साथ हुई थी। भूरी सिंह मजदूरी करता है। तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार शाम करीब चार बजे केशवती ने कमरे में लगे लोहे के रोड पर स्टाल (गर्म दुपट्टा) से फंदा कसकर खुदकुशी कर ली।
यह भी पढ़ें—


पति गया था काम पर
घटना के समय पति काम पर गया हुआ था। किसी काम जेठानी पूजा कमरे में पहुंची तो केशवती को फंदे पर लटका देख शोर मचाना शुरु कर दिया। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और उसे फंदे से नीचे उतारा। मृतका ने अपने पीछे डेढ़ साल की बेटी लवलेश को रोते बिलखते छोड़ा है। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई रामबृज ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें—


महिला के शरीर पर थे चोट के निशान
फांसी लगाने से पहले बताया जाता है कि विवाहिता की पिटाई की गई थी। उसकी पीठ पर डंडे से पीटने के निशान मिले हैं। वहीं नाक और जांघ पर भी चोट के निशान हैं। मायका पक्ष ने मृतका की जिठानी पूजा के साथ भी मारपीट की थी। फांसी लगाने के बाद सबसे पहले ससुर ही कमरे में पहुंचा और परिवार की अन्य महिलाओं से उसके ब्लाउज में रखी चाबी को निकलवाकर अपने साथ ले गया। चाबी के पीछे का रहस्य क्या है यह जांच के बाद पता चल सकेगा। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

Published on:
21 Sept 2021 01:43 pm
Also Read
View All