फिरोजाबाद

पानी की समस्सा को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

आए दिन पानी की समस्या को लेकर लोग सड़कों पर उतरते रहते हैं।
2 min read
Protest
पानी की समस्सा को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। आए दिन पानी की समस्या को लेकर लोग सड़कों पर उतरते रहते हैं। अब जलेसर रोड पर पानी की समस्या को लेकर महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने जाम लगा हंगामा कर दिया। महिलाओं ने आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया और सड़क पर ही बैठ गईं। महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की।

जलेसर रोड पर लगाया जाम

शहर के जलेसर रोड स्थित देवकी नगर में पानी की विकराल समस्या है। मोहल्ले वासियों को विगत कई दिनों से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड रहा है। पानी न मिलने से नाराज मोहल्लेवासी कई बार नगर निगम समस्या का समाधान कराने पहुंचे लेकिन उनकी वहां सुनवाई नहीं की गई। सुनवाई न होते देख सोमवार सुबह महिलाएं सडकों पर उतर आईं। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।

फंसी स्कूल बसें

महिलाओं द्वारा लगाए गए जाम में डीपीएस स्कूल की बस समेत अन्य स्कूलों की बसें भी फंस गई। स्कूल की देरी होने की बात पर भी जाम नहीं खोला गया। महिलाओं का कहना था कि विगत कई दिनोें से उनके घर में पानी नहीं आ रहा है। शिकायत करने के बाद भी नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मजबूरन उन्हें यह कदम उठाने को विवश होना पड़ा है।

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस

जाम में स्कूल बस फंसे हो की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को जाम खुलवाने की मांग की़ लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं की समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद ही बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया गया। पानी न मिलने पर महिलाओं ने दोबारा जाम लगाने की चेतावनी दी है।

Published on:
23 Jul 2018 06:29 pm