फिरोजाबाद

Death in Youth: फिरोजाबाद के तालाब में डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

— थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ स्थित तालाब की घटना।— शौच करने के लिए तालाब के किनारे गया था युवक।— गोताखोरों ने दो घंटे बाद निकाला युवक का शव।
less than 1 minute read
talab
talab

फिरोजाबाद। तालाब किनारे शौच करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे के प्रयासों के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि युवक तालाब के किनारे शौच करने के लिए गया था। तभी पैर फिसलने की वजह से वह अंदर चला गया और मौत हो गई।

यह भी पढ़ें—

बिल्टीगढ़ का मामला
घटना सुबह करीब सात बजे की है। परिजनों के मुताबिक मक्खनपुर निवासी भोला उर्फ रामदास सुबह शौच करने के लिए गया था। शौच करने के बाद वह तालाब किनारे गया और पैर फिसलने की वजह से तालाब की गहराई में चला गया। तालाब के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सीओ अजय चौहान भी मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश करने के लिए उन्होंने गोताखोरों को बुलाया।

यह भी पढ़ें—

दो घंटे बाद मिला शव
बोताखोरों ने युवक की तलाश के लिए करीब दो घंटे तक प्रयास किया। तब जाकर युवक का शव बरामद हो सका। इस मामले में सीओ का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई थी। शव की तलाश के लिए गोताखोर बुला लिए गए थे। शव को बरामद कर लिया गया है। युवक की मौत पैर फिसलने के कारण बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
24 Jul 2019 02:40 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद