फुटबॉल

फुटबॉल के इस दिग्गज को जाना होगा जेल, जानें क्या है वजह

एलेक्सिस सांचेज को बार्सिलोना के लिए खेलने के दौरान कर चोरी करने के मामल में 16 महीनों की सजा हो गई है।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 10:09 AM IST
Alexis Sanchez accepts 16-month prison sentence for tax fraud

नई दिल्ली। मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज को बार्सिलोना के लिए खेलने के दौरान कर चोरी करने के मामल में 16 महीनों की सजा हो गई है। 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, "चिली के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने माना कि बार्सिलोना में अपने समय के दौरान उन्होंने स्पेनिश कर प्राधिकारियों को 12.4 लाख डॉलर का घपला किया। उन्हें अपने फोटो अधिकारों से यह रकम मिली थी।

अगले दो साल में देने होंगे 728,883 डॉलर रुपये
सांचेज पर 728,883 डॉलर रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें अधिकारियों को यह रकम देनी होगी। यदि वह अगले दो सालों में कोई अपराध नहीं करते हैं तो वह जेल की सजा से बच जाएंगे।

ला लीगा और अनंतपुर ग्रामीण फुटबाल लीग में समझौता
वहीं स्पेनिश फुटबाल लीग (ला लीगा) की फाउंडेशन और महिला फुटबाल विभाग ने विसेंट फेरर फाउंडेशन के साथ एक सहयोग समझौता किया है। भारत के अनंतपुर जिले के सबसे वंचित समुदायों में फुटबाल के विकास के उद्देश्य यह समझौता हुआ है। इस समझौते का एक और उद्देश्य भारत में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतिभाओं को निखारना है।

इसकी देखरेख अनंतपुर स्पोर्ट्स अकैडमी करता है
अनंतपुर फुटबाल लीग (एएफएल) एक ग्रामीण तटीय प्रतियोगिता है, जिसे 2014 में शुरू किया गया था। इसकी देखरेख अनंतपुर स्पोर्ट्स अकैडमी, विसेंट फेरर फाउंडेशन करता है। इसके गठन के बाद से एएफएल आकार में बढ़ी है। ला लीगा और विसेंट फेरर फाउंडेशन द्वारा स्थापित इस संयुक्त पहल के माध्यम से 11 से 19 वर्ष की आयु के बीच के लगभग 2000 लड़कों और लड़कियों को खेलों को जानने का मौका मिलेगा।

Published on: