फुटबॉल

बेंगलुरू एफसी की नजर एएफसी कप में जगह बनाने पर

इंडियन सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेंगलुरु की नजरे एएफसी टूर्नामेंट में जगह बनाने पर टिकी है। इसके लिए निर्णायक मैच आज खेला जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 9:17 AM IST
sunil

बेंगलुरु। सुनील छेत्री की कप्तानी में पहली बार इंडियन सुपर लीग में खेल रही बेंगलुरु एफसी ने अबतक बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है। टीम सर्वाधिक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब बेंगलुरु एफसी की नजर मंगलवार को यहां कान्तीरावा स्टेडियम में मालदीव की टीम टीसी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ जीत दर्ज कर एएफसी कप के ग्रुप स्तर के लिए क्वालीफाई करने पर होगी। दोनों टीमों के बीच माले में पिछले सप्ताह हुए मैच में थोंगकोसीम होआकिप और एरिक पार्टालू के गोल की बदौलत बेंगलुरू ने टीसी स्पोर्ट्स को 3-2 से मात दी थी।

एएफसी कप में क्वालीफाई करने के लिए मालदीव की क्लब को कोच एल्बर्ट रोका की टीम को दो गोल के अंतर से हराना होगा या तीन से अधिक गोल मारकर मैच जीतना होगा। रोका ने कहा कि यह मैच अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमने उनके घर में खेलते हुए तीन गोल जरूर दागे लेकिन हमने दो गोल भी खाए और मुझे कोई शंका नहीं है कि वह मंगलवार को हमें हराने का मद्दा रखते हैं। हमें भी अपनी क्षमता पर भरोसा है और हमें जीत पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

रोका ने आगे कहा कि हमें मालदीव की परिस्थिति के अनुकूल होने में समय लगा था लेकिन अपने घर में हमारे पर जीतने का सुनहरा मौका है। बेंगलुरू के डिफेंडर हरमनजोत खाबरा चोट के कारण यह मैच नहीं खेलेंगे जबकि सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू, जुआन गोंजालेज, दीमस डेलगाडो और लेनी रॉड्रिगेस जैसे नामों को रोका अगले मैच में मौका देंगे या नहीं यह अभी देखना बाकी है।

रोका ने कहा कि मुझे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर खुशी है और उन्हें और समय देना होगा। मैं खिलाड़ियों के चयन का निर्णय बाद में करुं गा। एएफसी के ग्रुप सी में तीन टीमें पहले से मौजूद हैं- अबाहानी (बांग्लादेश), आईजोल एफसी और न्यू रेडियंट (मालदीव)।

Published on: