फुटबॉल

ISL-4 : अपने घर में बेंगलुरु से होगी चेन्नई की भिड़ंत

इंडियन सुपर लीग में आज चेन्नयन एफसी का सामना बेंगलुरु एफसी से होगा। अपने घर में होने वाले इस मुकाबले को चेन्नई जीतना चाहेगी।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2018, 2:09 PM IST
ISL

चेन्नई। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बेंगलुरू एफसी और चेन्नयन एफसी मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। पहले चरण के मुकाबले में चेन्नयन एफसी ने बेंगलुरू को उसी के घर में 2-1 से हराया था और इसी कारण अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद बेंगलुरू की टीम ना सिर्फ बीती हार का बदला लेना चाहेगी बल्कि अंक तालिका में भी अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है चेन्नयन एफसी -

चेन्नयन एफसी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और बेंगलुरू की तुलना में उसके चार अंक कम हैं। वैसे जॉन ग्रेगोरी की टीम ने बेंगलुरू की तुलना में एक मैच कम खेला है। अगर चेन्नयन एफसी अपने घर में बेंगलुरू को हराने में सफल रहती है तो उसके तथा सुनील छेत्री की कप्तानी वाली बेंगलुरू के बीच सिर्फ एक अंक का अंतर रह जाएगा।

गत चैंपियन एटीके का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक-

सुनील के नेतृत्व में बेंगुलरु ने इस सीजन में अबतक बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। जबकि गत विजेता एटीके का प्रदर्शन इस सीजन में काफी बुरा रहा है। टीम अबतक जीत की पटरी पर आती दिख नहीं रही है। एटीके 6 मैचों में से केवल एक में जीत हासिल करने में सफल रही है। एेसे में इस बार सुनील की कप्तानी वाली बेंगलुरु की जीत के प्रबल आसार दिख रहे है।

पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है बेंगलुरु -

चेन्नई के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि बेंगलुरू की टीम लगातार तीन जीत के साथ चेन्नई पहुंची है और इस बार वह हर हाल में चेन्नई को हराकर बीती हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा। बेंगलुरू एफसी पहली बार आईएसएल में खेल रही है। रोका की टीम ने नई लीग में शानदार प्रदर्शन किया है और खुद को खिताब के दावेदार के रूप में पेश किया है।

Published on: