
ब्राजील।वेनेजुएला फुटबॉल टीम ने बोलीविया टीम को 3-1 से हराते हुए कोपा अमेरिका कप ( copa america cup ) के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वेनेजुएला के डार्विन माचिस ( Darwin Machis ) ने इस सदी का सबसे तेज गोल (75वें सेकेंड में) किया।
डार्विन ने वेनेगास का रिकॉर्ड तोड़ाः
इस मुकाबले में डार्विन ने इतनी तेज से गोल करते हुए कोपा अमेरिका में एक कीर्तिमान स्थापित किया। इस मैच में दो गोल करने वाले डार्विन जॉन वेनेगास के सबसे तेज गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा। 2016 में कोलम्बिया के खिलाफ कोस्टा रिका के जॉन वेनेगास द्वारा मैच के 88वें सेकेंड में गोल किया गया था।
आपको बता दें कि वेनेजुएला फुटबॉल टीम ने अब तक एक बार भी यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट नहीं जीता है। कोपा अमेरिका दक्षिम अमेरिका महाद्वीप का सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट है।
ब्राजील ने पेरू को 5-0 से हरायाः
कोपा अमेरिका के तहत खेले गए एक अन्य मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा मुकाबले में 5-0 के अंतर से हरा दिया।