6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: मात्र छह रनों पर ढेर हो गई Mali Women’s Cricket Team

महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे कम रनों पर आउट हुई Mali Team इससे पूर्व चीन की महिला क्रिकेट टीम हो चुकी है 14 रनों पर ऑलआउट
less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Jun 18, 2019

Mali Women's Cricket Team

किगाली। माली महिला क्रिकेट टीम ( Mali Women's Cricket Team ) के नाम टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। माली महिला क्रिकेट टीम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट होने वाली टीम बन गई है।

मंगलवार को मेजबान देश रवांडा महिला क्रिकेट टीम ने माली महिला क्रिकेट टीम को सिर्फ छह रनों पर ही ढेर कर दिया।

माली की पारी नौ ओवर तक चली जिसमें सिर्फ एक रन बल्ले से आया जो सलामी बल्लेबाज मरियम सामाके ने बनाया। उनके बाद शून्य का आंकड़ा ही स्कोर शीट पर रहा। इस पारी में पांच अतिरिक्त रनों के साथ माली की टीम छह रन बना सकी।

रवांडा की जोसियाने न्यारिनकुंदिनेजा ने बिना एक भी रन दिए तीन विकेट लिए। वहीं तेज गेंजबाज मैरी बिमेनयिमाना और लेग स्पिनर मार्केयुरेटी वुमिलिया ने दो-दो विकेट लिए।

चीनी महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज था पिछला रिकॉर्डः

इससे पहले यह रिकार्ड चीन की महिला क्रिकेट टीम के नाम था। चीनी महिला टीम इसी साल जनवरी में यूएई के खिलाफ सिर्फ 14 रनों पर ढेर हो गई थी।

रवांडा ने चार गेंदों में ही हासिल कर लिया लक्ष्यः

माली द्वारा बनाए गए छह रनों के स्कोर को रवांडा ने चार गेंद में हासिल कर लिया। इसके साथ ही रवांडा टीम ने महिला टी-20 में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। रवांडा ने 116 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।