फुटबॉल

15 साल की उम्र में हुई थी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हार्ट सर्जरी; फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच जानिए उनसे जुड़े 7 बड़े किस्से

FIFA World Cup 2026 Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 15 साल की उम्र में हार्ट सर्जरी हुई थी। जानिए, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच उनसे जुड़े 7 बड़े किस्से।
2 min read
Jul 07, 2026
cristiano ronaldo underwent heart surgery at age of 15 know 7 stories related to him 2026 fifa world cup
क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े किस्से, फोटो सोर्स-IANS

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप2026 (fifa world cup 2026) के राउंड ऑफ 16 में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। मुकाबला लंबे समय तक बराबरी पर था, लेकिन दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो ने 90+1वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल की उम्मीदों को झटका दे दिया। इस हार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर एक बार फिर निराशा में बदल गया। हालांकि, रोनाल्डो की कहानी सिर्फ हार-जीत या रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है। उनकी जिंदगी में ऐसे कई किस्से हैं, जो उन्हें फुटबॉल की दुनिया का सबसे अलग और चर्चित चेहरा बनाते हैं। आपको बताते हैं रोनाल्डो से जुड़े 7 किस्से।

नंबर 1: नाम के पीछे है खास कहानी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन से प्रेरित बताया जाता है। बचपन से ही रोनाल्डो में फुटबॉल को लेकर अलग जुनून था, लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा।

नंबर 2: 15 साल की उम्र में हार्ट सर्जरी

रोनाल्डो को किशोर उम्र में टैकीकार्डिया (Tachycardia) की समस्या हुई थी। इस बीमारी में दिल की धड़कन सामान्य से तेज हो जाती है। इलाज के लिए उनकी सर्जरी हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कुछ ही दिनों बाद वह फिर ट्रेनिंग पर लौट आए।

नंबर 3: टैटू न बनवाने की वजह

रोनाल्डो के शरीर पर कोई टैटू नहीं है। इसकी वजह रक्तदान बताई जाती है। वह नियमित रूप से ब्लड डोनेट करते हैं और बोन मैरो डोनेशन को लेकर भी जागरूकता फैलाते रहे हैं।

नंबर 4: गोल्डन बूट से भी दिखाई इंसानियत

रोनाल्डो ने अपने एक यूरोपियन गोल्डन बूट की नीलामी से मिली बड़ी रकम बच्चों की शिक्षा से जुड़े कामों के लिए दान की थी। यह किस्सा उनके मानवीय पक्ष को सामने लाता है।

नंबर 5: रोनाल्डो के नाम पर एयरपोर्ट

पुर्तगाल के मदीरा में जन्मे रोनाल्डो को उनके शहर ने बड़ा सम्मान दिया। 2017 में मदीरा एयरपोर्ट का नाम बदलकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया।

नंबर 6: यूनिवर्सिटी में रोनाल्डो पर कोर्स

रोनाल्डो सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि ग्लोबल आइकन हैं। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया ओकानागन में उनके प्रभाव और लोकप्रियता पर समाजशास्त्र का कोर्स भी शुरू किया गया।

नंबर 7: CR28 से CR7 बनने तक

मैनचेस्टर यूनाइटेड पहुंचने पर रोनाल्डो 28 नंबर की जर्सी चाहते थे, लेकिन एलेक्स फर्ग्यूसन ने उन्हें 7 नंबर दिया। यही नंबर आगे चलकर उनकी पहचान बन गया। आज CR7 सिर्फ जर्सी नंबर नहीं, बल्कि एक बड़ा ब्रांड है।

Updated on:
07 Jul 2026 08:45 am
Published on:
07 Jul 2026 08:38 am