7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup: विश्व कप से बाहर होने पर बोले रोनाल्डो- अभी अंतरराष्ट्रीय संन्यास पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लूंगा

Portugal FIFA World Cup exit: कतर में मिली शिकस्त के बाद क्या थम जाएंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कदम? संन्यास के सस्पेंस के बीच पुर्तगाली स्टार ने दिया बड़ा बयान। जानिए क्यों रोनाल्डो का सफर सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि पुर्तगाल के फुटबॉल इतिहास को बदलने वाली दास्तां है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 07, 2026

Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo retirement: पुर्तगाल राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्‍पेन से 0-1 हारकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है। स्पेन के सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट में आखिरी मिनट में गोल करके जीत दिलाई। अल नासर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच से पहले कहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इस हार से निराश रोनाल्डो रोते हुए नजर आए। फुल-टाइम के बाद रोनाल्डो डलास स्टेडियम में भीड़ की तालियों के बीच निराश होकर मैदान छोड़कर चले गए।

'रिटायरमेंट पर फैसला जल्दबाजी या गुस्से में नहीं लूंगा'

फीफा वर्ल्ड कप से पुर्तगाल के अचानक बाहर होने के बाद पूरी दुनिया के फुटबॉल फैंस का दिल टूट गया। मैदान से रोते हुए बाहर निकलते क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भावुक माहौल पैदा कर दिया था। हर कोई कयास लगा रहा था कि क्या यह इस महान खिलाड़ी का आखिरी मैच था? लेकिन अब खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए एक ऐसा बयान दिया है, जिसने फुटबॉल जगत में हलचल मचा दी है। रोनाल्डो ने साफ कर दिया है कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी या गुस्से में नहीं लेने वाले हैं।

रोनाल्डो के आंकड़े

  • अंतरराष्ट्रीय गोल मशीन: रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल (190 से अधिक मैचों में 118+ गोल) करने वाले खिलाड़ी हैं।
  • लगातार 5 वर्ल्ड कप में गोल: वे दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार 5 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में गोल दागे हैं।
  • क्लब फुटबॉल का किंग: मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे क्लबों के लिए खेलते हुए उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सपना है।

एक नजर मैच पर

ओयारज़ाबल 8वें मिनट बाद स्पेन को बढ़त दिला सकते थे, जब डैनी ओल्मो के फर्स्ट-टाइम पास ने उन्हें रिलीज किया, लेकिन उन्होंने शॉट वाइड मार दिया। फिर ब्रूनो फर्नांडीस ने पेड्री से रोनाल्डो को सेट करने के लिए इंटरसेप्ट किया, लेकिन साइमन ने इसे आसानी से बचा लिया।

कोस्टा को पहले हाफ में डबल सेव भी करना पड़ा, जिसमें उन्होंने दाईं ओर से लामिन यामल को रोका और फिर एलेक्स बेना के फॉलो-अप को फिंगरटिप सेव किया। साइमन ने जोआओ फेलिक्स का हेडर भी बचाया और रिबाउंड पर रोनाल्डो के वॉली एफर्ट को रोका। नूनो मेंडेस शॉट के सबसे करीब आए, जिसे पेड्रो पोरो के हेडर से बार की तरफ मोड़ दिया।

हाफ-टाइम के बाद हावी हुआ स्पेन

हाफ-टाइम के बाद स्पेन ने मैच में हावी होना शुरू कर दिया, लेकिन पुर्तगाल का डिफेंस को भेद नहीं पाया। 91वें मिनट में ही फेरान टोरेस की तेज सोच से मेरिनो ने शानदार गोल दागा। सब्स्टीट्यूट बर्नार्डो सिल्वा ने 97वें मिनट में लगभग बराबरी कर ली थी, लेकिन उनका हेडर बार के ऊपर से निकल गया और अंतत: स्‍पेन ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली।