फुटबॉल

सेमीफाइनल में आज एफसी गोवा से भिड़ेगी ईस्ट बंगाल

ईस्ट बंगाल के कोच खालिद जमील ने मैच से पहले माना कि दोनों टीमों के 11 खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कड़ी टक्कर होगी।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 11:53 AM IST
indian football team,Indian footballer,Indian Super League,football team,Hero I league,UEFA super cup,

नई दिल्ली। आई-लीग क्लब ईस्ट बंगाल सुपर कप के पहले सेमीफाइनल में आज इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की क्लब एफसी गोवा से भिड़ेगी। ईस्ट बंगाल के कोच खालिद जमील ने मैच से पहले माना कि दोनों टीमों के 11 खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कड़ी टक्कर होगी।

एफसी गोवा के कुछ खिलाड़ी निलंबित
सेमीफाइनल मुकाबले में एफसी गोवा के कुछ खिलाड़ी निलंबित होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। इस पर जमील ने कहा, "फुटबाल मैदान पर खेली जाती है। आप इसे आसानी से नहीं ले सकते। एफसी गोवा एक अच्छी टीम है और वह हमारे लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।" जमील एफसी गोवा के कोच डेरिक पेररा के मार्गदर्शन में महिंद्रा युनाइटेड की टीम से खेल चुके हैं और उन्होंने अपने पूर्व कोच को उच्च स्तरीय बताया। जमील ने कहा, "डेरिक खिलाड़ियों को बहुत प्रोत्साहित करते हैं। उनकी टीम को डिफेंस काफी मजबूत है।"

नतीजें चाहिए तो आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा
दूसरी ओर, गोवा के कोच डेरिक परेरा ने कहा कि उनकी टीम अपना 100 प्रतिशत देगी। परेरा ने कहा, "हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं और कुछ खिलाड़ी निलंबित हैं, जिससे हमें नुकसान हुआ है। हमारी टीम में दो गोलकीपर समेत 14 खिलाड़ी हैं और हमारे दिमाग में काफी कुछ चल रहा है। मुझे यकीन अगल दोनों टीमें अपना 100 प्रतिशत देंगी। इस सत्र में हमारी टीम बहुत अच्छी रही है। अगर आपको नतीजें चाहिए तो आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

खिलाड़ी नए हैं इसलिए मैदान में टीम के बीच तालमेल में कमी आ सकती है
परेरा ने आगे कहा, "कुछ खिलाड़ी नए हैं इसलिए मैदान में टीम के बीच तालमेल में कमी आ सकती है लेकिन हमने हमने बहुत समय से एक साथ अभ्यास किया है। सभी पेशेवर खिलाड़ी हैं और वह जानते हैं कि इस स्थिति में कैसे काम करना है। ईस्ट बंगाल के पास पूरी टीम है लेकिन यह उनके लिए आसान नहीं होगा।"

Published on: