6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संतोष ट्रॉफी : पंजाब, मिजोरम ने हासिल की जीत

संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट के 72वें संस्करण में मंगलवार को ग्रुप-बी में खेले गए अपने पहले मैच में पंजाब ने ओडिशा को 2-1 से मात दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Mar 2018, 8:21 PM IST

santosh trophy punjab and mizoram got the winning start

नई दिल्ली। संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट के 72वें संस्करण में मंगलवार को ग्रुप-बी में खेले गए अपने पहले मैच में पंजाब ने ओडिशा को 2-1 से मात दी। इसके अलावा, एक अन्य मैच में मिजोरम ने छह बार की विजेता गोवा को ग्रुप-बी में ही खेले गए मैच में 3-1 से हराया।

ओडिशा को 2-1 से मात दी
सैलेन मन्ना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओडिशा और पंजाब के बीच खेले गए मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत होने के बाद 62वें मिनट में अर्पण लाकड़ा ने ओडिशा के लिए गोल कर उसका खाता खोलासरबजीत ने 70वें मिनट में पंजाब के लिए गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। यहां ओडिशा के खिलाड़ी रुद्र प्रताप प्रधान की गलती ने पंजाब को जीत दिला दी। प्रधान ने अपने ही पाले में गोल किया और इसका फायदा पंजाब को हुआ, जिसने ओडिशा को 2-1 से मात दी।

ये भी पढ़े - अब और आसान हुआ राजस्थान रॉयल्स के मैच का टिकट लेना, जानें कैसे

लालरिनपुइया ने स्कोर बराबर किया
इसके अलावा, कोलकाता के रबिंद्र सरोबार स्टेडियम में खेले गए मैच में गोवा के कप्तान विक्टोरीनो फर्नादेस ने 11वें मिनट में स्कोर कर टीम का खाता खोला। एफ. लालरिनपुइया ने 25वें मिनट में मिजोरम के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके साथ ही पहले हाफ का समापन हो गया। दूसरे हाफ में मिजोरम ने खेल पर दबदबा कायम रखा। लाल रोमाविया की ओर से 81वें और 84वें मिनट में किए गए गोल ने मिजोरम को गोवा के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई।

ये भी पढ़े - IPL : इस वजह से मोहाली में नहीं खेलेगा पंजाब, देखें शेड्यूल

अब पंजाब का सामना मिजोरम से होगा
पंजाब का सामना अब मिजोरम से 22 मार्च को रबिंद्र सरोबर स्टेडियम में होगा। इसके अलावा, 24 मार्च को ओडिशा का सामना पंजाब से ही होगा। गोवा का सामना 22 मार्च को कर्नाटक से होगा।