
नई दिल्ली। फुटबॉल का फीवर प्रशंसकों के सर चढ़ बोलना शुरू कर चुका है। कारण है फुटबॉल के सबसे बड़े महासंग्राम के शुरू होने में अब बस सात दिन बाकी रह गया है। चार साल के बाद इस बार फीफा विश्व कप 2018 का आयोजन रूस में होने जा रहा है। 14 जून से शुरू हो रहे इस विश्व कप में दुनिया की शीर्ष 32 टीमें भाग ले रही है। जिन्हें आठ ग्रुपों में बाटा गया है। एक महीने से ज्यादा दिनों तक चलने वाली इस टूर्नामेंट से दुनिया को एक नया चैंपियन टीम मिलेगी। जो भी टीम इस खिताब को जीतेगी, उसे करोड़ों की इनामी राशि के साथ-साथ सोने से बनी एक ट्रॉफी दी जाएगी।
फाइनल मैच 15 जुलाई को-
14 जून से शुरू हो रहे इस विश्व का फाइनल मैच 15 जुलाई को रूस में खेला जाएगा। लीग राउंड, क्वार्टर फाइनल औऱ सेमीफाइनल को पार कर दो शीर्ष टीमें 15 जुलाई को खिताब के लिए आपस में भिड़ेगी। फीफा विश्व कप की सर्वाधिक सफल टीम ब्राजील के साथ-साथ गत विजेता जर्मनी से इस विश्व कप में खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
करीब 20 लाख रुपये है कीमत-
फीफी विश्व कप 2018 की ट्रॉफी में 6 किलो 175 ग्राम सोना लगा है। यह सोना 18 कैरेट का है। यदि इस ट्रॉफी की कीमत को भारतीय रुपये में निकाले तो करीब 19 लाख 76 हजार रुपया होता है। बता दें कि अभी सोने की कीमत करीब 32 हजार रुपये तोला है। जिसके हिसाब से यह कीमत निकाली गई है। इस ट्रॉफी की ऊंचाई करीब 36 सेंटीमीटर है।
मेसी, रोनाल्डो और नेमार से टीमों को खास उम्मीदें-
इस विश्व कप में यूं तो सभी टीमेें अपनी-अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। लेकिन प्रशंसकों के साथ-साथ सभी की निगाहें स्टार फुटबॉलरों पर टिकी होगी। स्टार फुटबॉलरों में ब्राजील के नेमार, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इन तीनों के बीच गोल्डने जूते के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।