फुटबॉल

Red Card Controversy: 9 खिलाड़ियों से खेलने पर मजबूर हुई साउथ अफ्रीका, वर्ल्डकप के पहले ही मैच में रेफरी के फैसले पर उठे सवाल

Mexico vs South Africa: South Africa को Mexico के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कोच Hugo Broos ने रेफरी के फैसलों पर सवाल उठाए।

2 min read
Jun 12, 2026
Mexico beat South Africa
मेक्सिको के खिलाड़ी जीत के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो- FIFA World Cup)

FIFA World Cup 2026, South Africa vs Mexico: फीफा वर्ल्डकप 2026 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका (South Africa Football Team) का सामना मैक्सिको (Mexico Football Team) से हुआ। टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे मैक्सिको से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद साउथ अफ्रीका टीम के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूस ने मैच के दौरान रेफरी के फैसले पर सवाल उठाए, जिसने अंपायरिंग पर सवाल खड़े कर दिए।

9 खिलाड़ियों से खेलने पर हुई मजबूर

मैच के दौरान साउथ अफ्रीका को 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। टीम के खिलाड़ी स्फेफेलो सिथोले और थेम्बा जवाने को रेड कार्ड दिखाया गया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में Hugo Broos ने कहा कि पहले रेड कार्ड को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन दूसरे रेड कार्ड का फैसला उन्हें सही नहीं लगा। उनका मानना है कि जिस घटना पर उनके खिलाड़ी को बाहर भेजा गया, उसमें वास्तव में मेक्सिकन खिलाड़ी ने फाउल किया था।

उन्होंने कहा कि रेफरी ने स्थिति को अलग तरीके से देखा और फैसला उनके खिलाफ गया। ब्रूज ने इसे टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हालांकि, कोच ने हार का पूरा दोष रेफरी के फैसलों पर नहीं डाला। Hugo Broos ने कहा कि उनकी टीम ने मैच की शुरुआत थोड़े दबाव में की थी, क्योंकि सामने मेजबान टीम थी और स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ था। शुरुआती 20 मिनट के बाद साउथ अफ्रीका ने खेल पर अच्छा नियंत्रण बना लिया था।

अपनी गलतियों की वजह से हारी साउथ अफ्रीका

उन्होंने माना कि हार की सबसे बड़ी वजह उनकी टीम की अपनी गलतियां थीं। खिलाड़ियों ने दो ऐसे मौकों पर गेंद गंवाई, जहां इसकी जरूरत नहीं थी। इन गलतियों का फायदा मेक्सिको ने उठाया और खुले स्थान मिलने पर दो गोल कर मैच अपने नाम कर लिया।

इस हार के बाद साउथ अफ्रीका की टीम को ग्रुप चरण के बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कोच ब्रूज का मानना है कि टीम को अपनी रक्षात्मक कमजोरियों को जल्द सुधारना होगा, ताकि आगे के मैचों में वापसी की जा सके और नॉकआउट दौर की उम्मीदें बरकरार रहें।

Updated on:
12 Jun 2026 11:23 am
Published on:
12 Jun 2026 11:16 am
Also Read
View All
FIFA World Cup 2026: नेमार- मेसी समेत ये पांच दिग्गज आखिरी बार खेलते दिखेंगे वर्ल्ड कप, दो ने अपने देश को जिताया है खिताब

FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो, मेसी और ओचोआ खेलेंगे छठा वर्ल्ड कप, लुका मोड्रिच ही नहीं ये पांच फुटबॉलर भी हैं 40 से ज्यादा उम्र के

FIFA Matches Venue: New Jersey में वर्ल्‍ड कप का पहला बड़ा मुकाबला, जहां जॉर्ज वॉशिंगटन ने अंग्रेजों को दी थी मात

FIFA World Cup 2026: 13 टीमों से शुरू हुआ था फीफा वर्ल्ड कप, इस बार खेलेंगे 48 मुल्क, 44 साल में दोगुनी हुई देशों की संख्‍या

FIFA World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल, वेन्यू, ग्रुप्स और इंडिया टाइमिंग, अब तक के सबसे बड़े वर्ल्ड कप से जुड़ी सभी डिटेल्‍स, यहां पढ़ें