
FIFA World Cup 2026 Spain vs France: फीफा वर्ल्डकप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को स्पेन (Spain vs France) ने 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। स्पेन की इस जीत के बाद फ्रांस का तीसरा वर्ल्डकप जीतने का सपना भी टूट गया साथ ही कप्तान किलियन एम्बापे (Kylian Mbappe) की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। हार के बाद फ्रांस के कप्तान ने कहा कि मुश्किलें तब बढ़ गईं, जब मैदान पर हमारी रणनीति काम नहीं कर पाई। हमारा प्लान था कि हम वन टू वन खेलें और स्पेन को अपनी मर्जी से न खेलने दें। हालांकि, उन्होंने शानदार खेल दिखाया और गेंद को अपने पास ही रखा।
दूसरी ओर, स्पेन का पिछले 37 मुकाबलों से अजेय रथ जारी है। आपको बता दें कि मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन 22वें मिनट में स्पेन के फॉरवर्ड खिलाड़ी के D के भीतर फाउल होने के बाद स्पेन को पेनल्टी मिल गई। स्टार खिलाड़ी माइकल ओयार्जाबेल ने बिना कोई गलती किए गेंद को नेट में डाल दिया और स्पेन को 1-0 से आगे कर दिया। यह उनका इस वर्ल्ड कप में पांचवां गोल था। इसके बाद पहले हाफ तक कोई भी टीम अन्य गोल नहीं कर सकी।
पहला हाफ खत्म होने के बाद उम्मीद थी कि 2018 की चैंपियन फ्रांस दूसरे हाफ में वापसी करेगी, लेकिन यह सपना, सपना ही रह गया। 58वें मिनट में स्पेन को एक और सफलता मिली, जब पेड्रो पोरो ने गोल दागकर स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद फ्रांस ने अपनी उम्मीदें बचाने और मैच में बने रहने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन नतीजा नहीं बदल सका।
1998 और 2018 की विश्व चैंपियन और 2022 की उपविजेता रही फ्रांस ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और कीलियन एम्बापे ने 8 गोल किए। वहीं दूसरी ओर, स्पेन 16 साल बाद खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है। आपको बता दें कि अब खिताबी मुकाबले में वह 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना या इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेगी।