फुटबॉल

ISL में पहली बार प्ले ऑफ में जगह बनाने उतरेगा पुणे

हीरो इंडियन सुपर लीग में केरला बाल्स्टर्स को अपने अगले मैच में एफसी पुणे सिटी से उसके घर श्री छत्रपित शिवाजी स्टेडियम में भिड़ना है।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2018, 4:50 PM IST
https://www.patrika.com/cricket-news/icc-investigating-match-fixing-allegation-on-uae-league-match-1-2310147/

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन में शुक्रवार को केरला बाल्स्टर्स को अपने अगले मैच में एफसी पुणे सिटी से उसके घर श्री छत्रपित शिवाजी स्टेडियम में भिड़ना है। इंग्लैंड के डेविड जेम्स की टीम केरला के लिए यह सफर रोलर कोस्टर की तरह रहा है। वह शीर्ष-4 में जाने से दो अंकों की दूरी पर है। एक बात यह है कि केरला ने सेमीफाइनल में रेस में शामिल बाकी टीमों से ज्यादा मैच खेले हैं।

पिछले दो मैच जीत चुका है पुणे
वहीं पुणे इंडियन सुपर लीग के इतिहास में पहली बार प्ले ऑफ में जाने की कोशिश में है। पिछले दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद उसका मनोबल भी ऊंचा है। उसे पिछले छह मैचों में उसे सिर्फ एक हार मिली है। रैंको पोपोविक की टीम मुश्किल में है। वह अच्छी तरह से मैचों को फिनिश कर रही है और डिफेंस के मामले में वह लीग की दूसरी सबसे मजबूत टीम है जिसने सिर्फ 12 गोल खाए हैं। वही केरला का प्रदर्शन इस साल बहुत ही मामूली रहा है।

पुणे के पास मार्सेलो पेररा और इमिलियानो अल्फारो जैसे दो शानदार खिलाड़ी
पुणे अगर केरला को मात दे देती है तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। पुणे के पास मार्सेलो पेररा और इमिलियानो अल्फारो जैसे दो शानदार खिलाड़ी हैं जो शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें रोकना मुश्किल है। पोपोविक हालांकि खुश नहीं हैं। वह अपनी टीम से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी टीम से ज्यादा चाहते हैकेरला को उम्मीद होगी की यह बदलाव उसके लिए फायदेमंद होंगे, क्योंकि उनके सामने एक और मुश्किल मुकाबला है।

Published on: