फुटबॉल

FIFA World Cup 2026 में हुए रिकॉर्ड 308 गोल, इनमें से 12 को गोल ऑफ द टूर्नामेंट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट, देखें वीडियो

FIFA ने वर्ल्डकप 2026 में हुए रिकॉर्ड 308 गोल में से 12 गोल को शॉर्टलिस्ट किया है और उसमें से किसी एक गोल को सबसे बेस्ट गोल चुना जाएगा।
2 min read
Jul 21, 2026
VOte For Goal of The torunament
स्पेन बनाम अर्जेंटीना (फोटो- IANS)

FIFA World Cup 2026 Best Goal: रविवार को देर रात स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। इस मुकाबले में हुए इकलौते गोल को फीफा ने टूर्नामेंट के 12 बेहतरीन गोलों में से एक चुना है और अब इन 12 में से किसी एक गोल को टूर्नामेंट का सबसे बेस्ट गोल चुना जाएगा। फीफा ने मंगलवार को इस टूर्नामेंट में हुए रिकॉर्ड 308 में से 12 बेहतरीन गोलों को चुना है और अब उसमें से किसी एक को गोल ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाएगा। इसमें पहले राउंड से लेकर फाइनल तक के गोल शामिल हैं। फीफा ने फैंस से आग्रह किया है कि वह अपना पसंदीदा गोल चुने और उसे वोट करें।

टोरेस फेरान का भी गोल शामिल

न्यूजर्सी में खेले गए फीफा वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया। सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस स्पेन की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम (106वें मिनट) में निर्णायक गोल दागते हुए टीम को साल 2010 के बाद उसका दूसरा खिताब जिताया। 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म होने के बाद, टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में डिफेंड को तोड़ा। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले बॉल को कंट्रोल किया और फिर बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल दागा।

लिस्ट में सबसे पहला गोल ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले का शामिल किया गया है, जब एलिजा जस्ट ने क्रिस वुड के पास को गोल में बदला था। दूसरा गोल किलियन एम्बापे का है, जिन्होंने सेनेगल के खिलाफ 30 यार्ड की दूरी से शानदार गोल किया था। एम्बापे इस टूर्नामेंट के गोल्डन बूट विनर भी हैं, जिन्होंने लियोनल मेसी को पछाड़कर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता। उन्होंने इस सीजन 10 गोल और 4 असिस्ट किए।

तीसरे स्थान पर लियोनल मेसी हैं, जिन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ कॉर्नर से गोल किया था। इसके बाद विल्सन इसिडोर का हैती के खिलाफ किया गया गोल शामिल है। बोस्निया के 18 वर्षीय केरिम अलाजबेगोविच ने कतर के खिलाफ दो डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया था। वह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा जापान के डाइवो माएदा का स्वीडन के खिलाफ किया गया गोल भी शामिल है, जो टूर्नामेंट में उनका पहला गोल था।

इन दिग्गजों के गोल भी शामिल

इसके अलावा इस लिस्ट में फाइनल में फेरान टोरेस का किया गया गोल भी शामिल है। वहीं जूड बेलिंघम, जूलियन अल्वारेज और एर्लिंग हालांड के गोल भी इस सूची का हिस्सा हैं। फैंस आज से लेकर 27 तारीख तक अपने पसंदीदा गोल के लिए वोट कर सकते हैं, जिसके बाद फीफा गोल ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान करेगा।

Updated on:
21 Jul 2026 08:17 am
Published on:
21 Jul 2026 08:17 am
Also Read
View All