फुटबॉल

ISL : चेन्नई से अपने घर में भिड़ेगा नार्थईस्ट यूनाइटेड

हीरो इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन में नार्थईस्ट यूनाइटेड का मुकाबला चेन्नयन एफसी से होगा।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 5:49 PM IST
indian super league channaiyan fc will face northeast united

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में शुक्रवार को मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी का सामना हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में टेबल पर टॉप पर कायम चेन्नयन एफसी से होगा और मेजबान टीम इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देना चाहेगी। मेजबान टीम का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उसके खाते में सिर्फ सात अंक हैं। उसने अब तक नौ मैच खेले हैं। अब उसे अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो लीग के दूसरे चरण में उसे हर हाल में लगातार जीत हासिल करनी होगी।

चेल्सी एफसी के काम कर चुके नए कोच
चेल्सी एफसी के साथ काम कर चुके नए कोच अवराम ग्रांट ने टीम को प्रेरित करने की कोशिश की है लेकिन घर में बीते मैच में एटीके के खिलाफ मिली हार साबित करती है कि यह काम इतना भी आसान नहीं।ग्रांट और उनकी टीम को इस बात का संतोष होगा कि अभी उनके लिए सबकुछ खत्म नहीं हुआ है और सहायक कोच एल्को शाटोरी अपनी टीम में अभी लड़कर आगे जाने की क्षमता देखते हैं।शाटोरी ने मैच से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारा ओलरऑल परफार्मेस अच्छा है। खिलाड़ी अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की मंशा रखते हैं। ये एक साथ मिलकर कुछ अलग करना चाहते हैं। अब जहां तक रणनीति के सही साबित होनी की बात है तो इसमें हमेशा समय लगता है। रक्षात्मक तौर पर हमें किसी तरह की बड़ी समस्या नहीं है।"

टेबल टॉपर हैं चेन्नयन एफसी
अब जबकि अगले ही मुकाबले में नार्थईस्ट का सामना टेबल टॉपर से होना है, शाटोरी मानते हैं कि जहां तक प्रेरणा की बात है तो यहां अब कोचिंग स्टाफ का रोल खत्म हो जाता है।शाटोरी ने कहा, "हमारा सामना नम्बर-1 टीम से हो रहा है औ्र जब आप इस तरह की टीम के खिलाफ खेल रहे हों तो एक कोच के तौर पर हमारे पास खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के लिए कुछ नहीं रह जाता। इस बीच, नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने हेलियो पिंटो के साथ करार किया है। बेनफिका के पूर्व मिडफील्डर को आठवे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर क्लब ने अपने साथ जोड़ा है। वह एक अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।चेन्नयन एफसी को भी कोच जॉन ग्रेगोरी से अधिक ज्ञान की जरूरत नहीं। यह टीम अधिक से अधिक मैच जीतकर टेबल में टॉप बने रहना चाहेगी। ग्रेगोरी अभी तीन मैचों का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

उनके स्थान पर मीडिया से रूबरू सहायक कोच सैयद सबीर पाशा ने कहा, "जान टीम के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत रहे हैं। एक बार खिलाड़ी मैदान में उतर जाता है तो अपना बॉस वही होता है और तब कोई चीज मायने नहीं रखती। हमारे खिलाड़ी ऊर्जा से भरपूर हैं। वे जान के लिए ये मैच जीतना चाहते हैं।"ऐसे में जबकि चेन्नयन एफसी और नार्थईस्ट के बीच 13 अंकों का फासला है, 2015 की चैम्पियन टीम मेजबानों को हल्के में नहीं ले रही है।पाशा ने कहा, "हमारे लिए हर मैच जरूरी है। दिल्ली की टीम ने हमारे साथ ड्रॉ खेला और ऐसे में हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हर टीम अच्छी है और अलग हालात में खेल रही है। यह हमेशा कठिन होता है। ऐसे में हमें बस तीन अंकों के बारे में सोचना है।"

Updated on:
18 Jan 2018, 5:49 PM IST
Published on: