
नई दिल्ली। खराब फॉर्म में चल रही दिल्ली डायनामोज हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में आज बेंगलुरू एफसी के खिलाफ अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उतरेगी। दिल्ली के सामने एक ऐसी टीम की चुनौती है जिसने पदार्पण सीजन में ही अपने खेल से सभी को हैरान किया है।
लीग में बने रहने के लिए जीत जरुरी
दिल्ली को अगर लीग के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने है तो उसे हर हाल में बाकी के मैचों को जीतना होगा। टीम के कोच मिग्युएल एंजेल पुर्तगाल इस बात को जानते हैं और इसी कारण उन्होंने बेंगलुरू के खिलाफ होने वाले मैच को 'फाइनल' करार दिया है। मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में मिग्युएल से जब पूछा गया कि वह किस तरह से इस मैच को देख रहे हैं तो उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह मैच फाइनल है। लीग के इस चरण में दोनों टीमों की किस्मत एक-दूसरे से अलग है। दिल्ली डायनामोज अंकतालिका में सबसे नीचे हैं और अपनी फॉर्म को ढूढ़ने का प्रयास कर रही है। डायनामोज के नौै मैचों में चार अंक हैं। अपने घर में खेले गए आखिरी मैच में उसे केरला ब्लास्टर्स ने 3-1 से मात दी थी। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरू अंकतालिका में शीर्ष पर है।
खराब फॉर्म से जूझ रही डायनामोज
कोच अल्बर्ट रोका के मार्गदर्शन वाली टीम खराब फॉर्म से जूझ रही डायनामोज के खिलाफ शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी।वहीं मेजबान टीम इस मैच में केरला और एटीके पर लगातार दो जीत हासिल करते हुए आ रही है। इन दो जीतों के बाद वह पूरे आत्मविश्वास में होगी, लेकिन उनके कोच अल्बर्ट रोका किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहते। कोच ने कहा कि वह अपनी विपक्षी टीम का सम्मान करते हैं। आईएसएल में इस सीजन से पदार्पण करने वाली बेंगलुरू एफसी ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। सुनिल छेत्री जैसे खिलाड़ियों के रहने से उसे काफी फायदा मिला है