30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISl-4: नेलसन के शानदार गोल ने चेन्नयन एफसी को प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचाया

इंडियन सुपर लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नयन एफसी ने पुणे एफसी को मात देते हुए प्वाइंट टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jan 2018, 11:01 PM IST

isl

नई दिल्ली। पेनाल्टी पर गोल करने से चूके रेने मेहेलिक के स्थान पर मैदान पर आए राफेल अगस्तो के पास पर ग्रेगोरी नेलसन ने गोल करते हुए चेन्नयन एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन की अंक तालिका में एक बार फिर से टॉप पर पहुंचा दिया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रोचक मुकाबले में मेजबान चेन्नयन एफसी ने नेलसन द्वारा 83वें मिनट में किए गए बेहतरीन गोल की मदद से एफसी पुणे सिटी को 1-0 से मात दी। यह चौथे सीजन में चेन्नयन की पुणे पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, चेन्नयन ने सेरेनो द्वारा 82वें मिनट में किए गए गोल की मदद से पुणे को उसी के घर में 1-0 से हराया था।

20 अंकों के साथ शीर्ष पर चेन्नयन
इस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ चेन्नयन की टीम 20 अंक अपने खाते में डालते हुए 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पुणे 16 अंकों के साथ अब भी तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरू एफसी को एक स्थान का नुकसान हुआ है। पहले हाफ की शुरुआत में पुणे की टीम मेजबान टीम पर हावी रही। उसने 18वें मिनट तक ही गोल करने के दो बड़े मौके बना लिए थे, हालांकि सफलता उसे हाथ नहीं लगी थी।

गंवाए गोल करने के मौके
पहले हाफ में गोल करने का सबसे बड़ा मौका हालांकि चेन्नइयन एफसी ने गंवाया। आदिल खान ने नेल्सन को बॉक्स में गिरा दिया और यहां चेन्नयन को पेनाल्टी मिली। उसके स्टार खिलाड़ी मेहेलिक ने पेनाल्टी ली लेकिन पुणे के गोलकीपर विशाल कैथ ने उसे बचा लिया। 39वें मिनट में मेहेलिक के पास गोल करने का एक और मौका था। इस बार पुणे के बॉक्स में गेंद को अपने पास लिया हालांकि वह जल्द ही गेंद पर अपना नियंत्रण खो बैठे और पुणे के डिफेंडर ने गेंद को क्लीयर कर दिया।

मार्कोस को दिखाया गया येलो कार्ड
पुणे भी कोशिश में लगी और 42वें मिनट में कार्लोस ने एक शानदार कोशिश भी की थी, लेकिन उनके बेहतरीन शॉट को मेलिसन आल्वेस ने गोल अपने शरीर से ब्लॉक कर उनसे एक और मौका छीन लिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों की कोशिश जारी थीं, लेकिन 51वें मिनट में पुणे को एक झटका लग गया। मार्कोस को येलो कार्ड दिखाया गया। इसके तुरंत बाद वह चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए और उनके स्थान पर पुणे के कोच रैंको पोपोविक ने बलजीत सिंह को उतारा। बलजीत ने 61वें मिनट में एक शानदार क्रॉस मारा जो बाहर चला गया।

यूं हुआ मैच का एक मात्र निर्णायक गोल
इस मैच में संघर्ष कर रही चेन्नयन ने 66वें मिनट में बड़ा बदलाव किया और कोच ने मेहेलिक के स्थान पर राफेल अगस्तो को मैदान पर उतारा। पुणे को 81वें मिनट में एक और मौका मिला। जैरी ने गलती से करणजीत को पास दे दिया जहां कार्लोस ने मौके को भांपा और गोल करना चाहा, लेकिन करणजीत ने चुस्ती दिखाते हुए गेंद को क्लीयर कर दिया। अंतिम के 15 मिनट में चेन्नयन के खेमे में उत्साह देखा गया और इसी बीच 83वें मिनट में ग्रेगोरी नेलसन ने चेन्नयन को एक गोल की बढ़त दिला दी जो निणार्यक साबित हुई। थोई सिंह मैदान के ठीक बीच से गेंद अपने कब्जे में ली और उसे अगस्तो के हवाले कर दिया। अगस्तो ने देखा की नेलसन दाईं ओर से पेनाल्टी बॉक्स में घुस रहे और इसी बीच उन्होंने गेंद नेलसन को थमा दी। नेलसन ने गुरतेज को छकाते हुए गेंद को नेट में डाल दिया। अपनी टीम को तीन अंक दिलाने वाले इस गोल से मेजबान टीम के प्रशंसक खुशी से झूम गए।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग