फुटबॉल

ISL-4: चेन्नयन एफसी और केरला ब्लास्टर्स के बीच अहम मुकाबला आज

28 अंकों के साथ चेन्नयन एफसी की टीम अभी तीसरे स्थान पर है। जबकि केरला ब्लास्टर्स की टीम 23 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 1:09 PM IST
isl

कोच्चि। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब दो बार जीतने वाले उपविजेता केरला ब्लास्टर्स की भिड़ंत चौथे सीजन के 17वें दौर में आज 2015 सीजन के चैम्पियन चेन्नयन एफसी से होगा। घरेलू टीम एक तरफ जहां लगातार पांच मैचों से चले आ रहे अपने जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी, वहीं उसकी निगाह प्लेऑफ के बाकी बचे तीन स्थानों पर भी होगी। इन स्थानों पर चेन्नयन एफसी की भी नजर है, जो अभी अंक तालिका में केरला ब्लास्टर्स से बेहतर स्थिति में है। केरल के 24 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है, जबकि चेन्नयन एफसी के 28 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

चेन्नयन का सेमीफाइनल में पहुंचना तय-
चेन्नयन एफसी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है लेकिन उसका वहां पहुंचना तय है। इसके लिए हालांकि, उसे कम से कम दो में से एक मैच जीतना होगा। इन दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था लेकिन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में किसी भी टीम को जीत से कम कुछ और मंजूर नहीं होगा।

नए कोच के साथ बेहतर हुई है केरला की टीम
चेन्नयन एफसी के लिए हालांकि जीत हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी क्योकि केरल की टीम अंतिम मुकाबले की तुलना में काफी बदल चुकी है। ग्रेगोरी ने कहा कि अंतिम बार जब हम खेले थे, तब यह टीम संघर्ष कर रही थी। अब नए कोच के आने के बाद टीम में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और यह टीम पूरी तरह बदल गई है। आगामी अहम मैच को लेकर जेम्स ने कहा कि वह एक ऊर्जा से भरपूर मैच की आशा कर रहे हैं। जेम्स ने कहा, "मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी यह मैच जीतें और आगे के लिए अग्रसर हों। हमारा लक्ष्य दो मैचों से छह अंक हासिल करने का है।"

Published on: