फुटबॉल

Most Goal in FIFA World Cup: किलियन एम्बापे ने पलट दिया फीफा वर्ल्डकप का इतिहास, दाग दिए सबसे ज्यादा गोल

FIFA World Cup Record: इंग्लैंड के खिलाफ 20 मिनट के भीतर 2 गोल दागकर फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बापे ने इतिहास रच दिया और मेसी को भी पीछे छोड़ दिया।
2 min read
Jul 19, 2026
kylian Mbappe
किलियन एम्बापे (फोटो-IANS)

Kylian Mbappe Goal in FIFA World Cup History: फीफा वर्ल्डकप 2026 में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भले ही किलियन एम्बापे की कप्तानी वाली फ्रांस की टीम को 6-4 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी ने इतिहास पलट दिया। इंग्लैंड ने फ्रांस को हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। लेकिन टीम के कप्तान किलियन एम्बापे ने 2 गोल दाग कर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी तो बने ही साथ ही वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे ज्यादो गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

किलियन एम्बापे के नाम फीफा वर्ल्डकप के इतिहास में अब तक 22 गोल हो चुके है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा गोल करते ही उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और फीफा विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। एम्बापे के दो गोल की बदौलत विश्वकप में अब उनके गोल की संख्या 22 हो चुकी है।

गोल्डन बूट की रेस में भी निकले आगे

एम्बापे ने फीफा वर्ल्डकप 2026 में 'गोल्डन बूट' की रेस में भी मेसी को पीछे छोड़ दिया है। एम्बाप्पे ने इस टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए हैं। मेसी इस लिस्ट में 8 गोल के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, मेसी अभी स्पेन के खिलाफ फाइनल मैच में खेलने उतरेंगे और उनके पास एम्बाप्पे से आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि एम्बापे से आगे निकलने के लिए उन्हें 3 गोल करना होगा और स्पेन की डिफेंस को देखते हुए ये बेहद मुश्किल लग रहा है।

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड शुरुआत से ही फ्रांस पर हावी नजर आया। टीम की ओर से मैच के तीसरे ही मिनट में डेक्लान राइस ने पहला गोल दागा। इसके बाद मैच के 18वें मिनट में एजरी कोन्सा ने इंग्लैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया। मुकाबले के 37वें और 43वें मिनट में बुकायो साकार ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड को 4-0 से आगे कर दिया।

20 मिनट के भीतर एम्बापे ने दागे 2 गोल

दूसरे हाफ में एम्बाप्पे ने फ्रांस की वापसी कराई। उन्होंने 48वें और 68वें मिनट में टीम की ओर से दो गोल दागे, जबकि 58वें मिनट में बारकोला ने भी एक गोल किया। एक समय पर लग रहा था कि फ्रांस इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी कर लेगा, लेकिन 87वें मिनट में पेनल्टी पर बुकायो साका ने एक और गोल करते हुए इंग्लैंड को 5-3 से आगे कर दिया। इंजरी टाइम में फ्रांस की ओर से उस्मान डेम्बेल ने एक और गोल किया, लेकिन इसके जवाब में जूड बेलिंगहम ने विजयी गोल करते हुए इंग्लैंड को 6-4 से जीत दिला दी।