फुटबॉल

ESP vs ARG: हार के बाद फूट-फूट कर रोए लियोनल मेसी, अधूरा रह गया दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना

FIFA World Cup 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे लियोनल मेसी का दूसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया।
2 min read
Jul 20, 2026
Lionel Messi
लियोनल मेसी (फोटो- FIFA)

Spain Beats Argentina in World Cup Final: रविवार को देर रात स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया। अर्जेंटीना का खिताब डिफेंड करने का सपना टूट गया। इस दौरान अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी मैदान पर ही फूट फूट कर रोते नजर आए। खिताबी मुकाबले में मेसी का जादू नहीं दिखा और वह खेल से काफी दूर नजर आए। मेसी के रोने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फाइनल में बुरी तरह हारी अर्जेंटीना

स्पेन ने 2010 के बाद दूसरा खिताब जीता है। इस मुकाबले में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे फेरेन टोरेस ने स्पेन के लिए 106वें मिनट में गोल किया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। स्पेन ने पूरे मुकाबले के दौरान 20 शॉट टारगेट पर लगाए तो दूसरी ओर अर्जेंटीना की ओर से सिर्फ एक शॉट टारगेट पर लगा। अर्जेंटीना की हार की सबसे बड़ी वजह उनकी फॉरवर्ड लाइन से हुई, जो गोल करना तो दूर, एक मौका तक नहीं बना पाई।

106वें मिनट में स्पेन के लिए टोरेस ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हो सका और स्पेन नई चैंपियन बन गई। मैच के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच झड़प हो गई। बाद में साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया।

लियोनल मेसी का यह आखिरी वर्ल्डकप माना जा रहा है। उन्होंने अब तक वर्ल्डकप के इतिहास में 21 गोल किए हैं और ऐसा करने वाले वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उसने ज्यादा सिर्फ किलियन एम्बापे ने 22 गोल किए हैं। इस वर्ल्डकप में मेसी ने 8 गोल और 4 असिस्ट किए और उन्हें सिल्वर बूट मिला। मेसी इस बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने से भी चूक गए। स्पेन के रॉड्री को यह खिताब मिला।

नहीं जीत पाए दूसरा खिताब

फीफा वर्ल्डकप के इतिहास में ऐसे 21 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 या उससे अधिक बार खिताब जीता है। इस लिस्ट में सबसे आगे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का नाम है, जिन्होंने 1958, 1962 और 1970 में खिताब जीता है। मेसी ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता था और 2026 में खिताब जीतने से चूक गए।

Updated on:
20 Jul 2026 07:43 am
Published on:
20 Jul 2026 07:32 am
Also Read
View All