फुटबॉल

Neymar retirement: हार के बाद बीच मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगे नेमार, ब्राजील फैंस की आंखे भी हुई नम, देखें वायरल वीडियो

Neymar retirement Viral Video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे से 1-2 से हारकर ब्राजील का सफर खत्म हो गया। न्यू यॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में इस करारी हार के बाद रोते हुए नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया। मैदान पर फुट-फुट कर रोते नेमार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
Jul 06, 2026
Neymar retirement, Brazil vs Norway World Cup 2026, Neymar crying viral video, Erling Haaland, Carlo Ancelotti Brazil
मैदान पर फुट-फुट कर रोते नेमार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (Photo - IANS)

Neymar retirement Viral Video: न्यू यॉर्क (न्यू जर्सी) के मेटलाइफ स्टेडियम में सोमवार को जैसे ही फाइनल सीटी बजी, ब्राजीली फैंस और खिलाड़ियों के दिल टूट गए। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 1-2 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। नॉर्वे के स्टार एर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत उनकी टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई, जबकि ब्राजील का सफर यहीं थम गया।

नॉर्वे ने तोड़ा ब्राजील का सपना

इस हार के बाद ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार जूनियर खुद को रोक नहीं पाए और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राफिन्या और विनिसियस जूनियर उन्हें संभालते दिख रहे हैं, लेकिन 34 साल के नेमार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। कार्लो एंसेलोटी को कोच बनाने के बाद भी ब्राजील का 24 साल पुराना वर्ल्ड कप सूखा खत्म नहीं हो सका।

16 साल के सफर का हुआ अंत

इस हार के साथ ही नेमार के 16 साल लंबे इंटरनेशनल फुटबॉल करियर का भी दुखद अंत हो गया। मैच के बाद भावुक नेमार ने मीडिया से सिर्फ इतना कहा, 'मैंने बहुत कोशिश की (I tried)। अब सब खत्म हो गया। यह सफर यहीं से शुरू हुआ था और यहीं खत्म हो गया।' दिलचस्प बात यह है कि नेमार ने साल 2010 में इसी स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल गोल दागा था और आज इसी मैदान से उन्होंने संन्यास ले लिया। हालांकि, उन्होंने अपने क्लब फुटबॉल के भविष्य पर कुछ नहीं कहा।

नेमार का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड: 4 टूर्नामेंट, 15 मैच और 9 गोल

नेमार जूनियर ने ब्राजील के लिए कुल 4 फीफा वर्ल्ड कप (2014, 2018, 2022 और 2026) खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 15 मैचों में मैदान पर उतरकर 9 गोल दागे और 4 गोल करने में मदद (असिस्ट) की। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 1,224 मिनट फुटबॉल खेला, यानी वह हर 102 मिनट में ब्राजील के लिए एक गोल करने या कराने में शामिल रहे।

अगर उनके सफर को देखें, तो 2014 के घरेलू वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 मैचों में 4 गोल और 1 असिस्ट किया था, जहां ब्राजील सेमीफाइनल तक पहुंचा और नेमार को ब्रॉन्ज बूट मिला। इसके बाद 2018 वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 मैचों में 2 गोल और 2 असिस्ट किए (ब्राजील क्वार्टर फाइनल में हारा)। 2022 वर्ल्ड कप में वह चोट के कारण सिर्फ 3 मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने 2 गोल और 1 असिस्ट किया (ब्राजील क्वार्टर फाइनल में हारा)। वहीं, अपने आखिरी 2026 वर्ल्ड कप में वह चोट की वजह से सिर्फ 2 मैच खेल सके और 1 गोल किया, जहां ब्राजील का सफर राउंड ऑफ 16 में ही खत्म हो गया।

Updated on:
06 Jul 2026 10:34 am
Published on:
06 Jul 2026 10:34 am