6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: एर्लिंग हालांड ने ब्राजील का तोड़ा सपना, नेमार की आखिरी पल की कोशिश भी गई बेकार

FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। एर्लिंग हालांड के दो गोलों ने नॉर्वे को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, जबकि हार के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया।
2 min read
Google source verification
Brazil vs Norway

एर्लिंग हालांड के दो गोलों ने नॉर्वे को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया (फोटो- FIFA)

Brazil vs Norway Highlights: फीफा वर्ल्डकप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में सोमवार सुबह ब्राजील को बड़ा झटका लगा, जब नॉर्वे ने उसे 2-1 से हराकर (Norway Beat Brazil) टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मुकाबले में नेमार (Neymar) ने आखिरी पलों में गोल जरूर किया, लेकिन उससे पहले एर्लिंग हालांड (Erling Haaland) के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने लगभग मैच अपने नाम कर लिया था। इस हार के बाद ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार (Neymar last international match) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया। नॉर्वे ने अब क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना इंग्लैंड या मेक्सिको से हो होगा।

पहले मिनट से नॉर्वे ने किया आक्रमण

पहले हाफ में मैथियस कुन्हा को क्रिस्टोफर एजर द्वारा किए गए फाउल की वीएआर समीक्षा की गई, जिसके बाद ब्राजील को पेनल्टी मिली। हालांकि, ब्रूनो गुइमारेस इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके। ब्रूनो के शॉट को नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जन नायलैंड ने नाकाम किया। सिर्फ ब्रूनो ही नहीं, बल्कि नायलैंड ने ग्रेबियल मार्टिनेली, विनीसियस जूनियर, रयान और ब्रूनो गुइमारेस के कई और प्रयासों को भी पहले हाफ में विफल किया।

इस मुकाबले में शुरुआत से ही ब्राजील बैकफुट पर नजर आया। नॉर्वे लगातार अटैकिंग फुटबॉल खेलता रहा, लेकिन उसे सफलता दूसरे हाफ में मिली। दोनों टीमें पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सकीं। हालांड ने मैच का पहला गोल किया और 79वें मिनट में टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद 10 मिनट बाद हालांड का एक और गोल आया, जिसने ब्राजील के अगल दौर में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में नेमार ने एक गोल जरूर किया लेकिन आखिरी सीटी बजते ही ब्राजील के भी टूर्नामेंट से बाहर होने का ऐलान हो गया।

ब्राजील के शानदार आगाज पर लगा विराम

टूर्नामेंट में ब्राजील ने पहले मुकाबले में मोरक्को से 1-1 से ड्रॉ खेला था। इसके बाद उसने हैती और स्कॉटलैंड के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत हासिल की। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसे नॉर्वे से हारकर अब टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

आपको बता दें कि एर्लिंग हालांड ने दो गोलों के साथ गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी के बराबर पहुंच गए हैं। तीनों खिलाड़ियों के अब तक 7-7 गोल हैं हालांकि एम्बापे ने 2 असिस्ट भी किए हैं, जिसकी वजह से वह रेस में सबसे आगे हैं।

रैंकखिलाड़ीगोलअसिस्टखेले गए मिनट
1किलियन एम्बापे (फ्रांस)72482
2लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)70361
3एर्लिंग हालांड (नॉर्वे)70416
4हैरी केन (इंग्लैंड)51446
5उस्मान डेम्बेले (फ्रांस)42391
6मिकेल ओयारजाबाल (स्पेन)41333
7जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड)41392
8जूलियन क्विनोनेस (मेक्सिको)41406
9इस्माइला सार (सेनेगल)41419
10विनीसियस जूनियर (ब्राजील)41505