6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup: गरीबी को मात देकर कैसे दिग्गज फुटबॉलर बने नेमार? जानें बचपन से संन्यास तक की पूरी कहानी

Neymar International Retirement : ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ टीम को मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 34 साल के दिग्गज खिलाड़ी नेमार ने 129 मैचों में 80 गोल किए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 06, 2026

Neymar Retirement

Neymar Retirement। (Photo: Xinhua via IANS)

न्यूयॉर्क। FIFA वर्ल्डकप 2026 से चौंकाने वाली और खेल जगत को मायूस करने वाली खबर सामने आ रही है। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ टीम को मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 34 साल के दिग्गज खिलाड़ी नेमार ने 129 मैचों में 80 गोल किए हैं।

ब्राजील के एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में शुमार होने वाले नेमार जूनियर की लाइफस्टाइल किसी शाही से कम नहीं है। आइए जानते हैं दिग्गज खिलाड़ी नेमार के बारे में:

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार नेमार का जन्म 5 फरवरी 1992 को ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के मोंगी दास क्रूजेस में एक साधारण परिवार में हुआ था। नेमार का बचपन तंगहाली में गुजरा। उनके पित नेमार सैंटोस सीनियर एक पूर्व फुटबॉलर थे, हालांकि चोट के कारण वह ज्यादा नहीं खेल पाए। उन्होंने बेटे की प्रतिभा को पहचान और उनके कोच और मेंटर बने। पैसों की तंगी के बावजूद नेमार की मां नादिन गोंसाल्वेस ने परिवार को संभाला। नेमान अपनी छोटी बहन राफेला बेकरन के काफी करीब हैं, उन्होंने अपनी हाथ पर बहन के चेहरे का टैटू बनवाया है। नेमार के बेटे का नाम दावी लुक्का है और उनकी एक बेटी मावी है।

ऐसे हुई करियर की शुरूआत

महज 11 साल की उम्र में नेमार ने साल 2003 में ब्राजील के क्लब 'सांतोस एफसी' की यूथ एकेडमी में जॉइन की। साल 2009 में 17 साल की उम्र में नेमार ने सांतोस के लिए अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया। साल 2011 में उन्होंने सांतोस को ऐतिहासिक 'कोपा लिबर्टाडोरेस' खिताब जिताया। उन्होंने 2009 से 2013 के बीच 179 मैच खेलते हुए 107 गोल किए। 2013 में वह स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना से जुड़े और 123 मैच में 68 गोल दागे।

यहां पर वह लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज के साथ भी मैच खेला। बार्सिलोना के साथ नेमार ने ला लीगा, कोपा डेल रे और यूईएफए चैंपियंस लीग जीता। साल 2017 में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन ने नेमार को 222 मिलियन यूरो की रिकॉर्ड फीस देकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वे दुनिया के महंगे खिलाफी बने और पीसएजी को कई बार फ्रेज लीग का खिताब जिताया। वह 2023-2025 अल हिलाल के लिए खेले। सऊदी प्रो लीग में भी खेले।

अंतरराष्ट्रीय करियर: पेले को पछाड़कर बने 'किंग'

18 साल की उम्र में नेमार ने साल 2010 में ब्राजील की नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने ब्राजील के लिए 128 इंटरनेशनल मैचों में 79 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने महान खिलाड़ी पेले का रिकॉर्ड तोड़ था। नेमार ने साल 2013 में ब्राजील को फीफा कन्फेडेरेशन्स कप जिताया। 2016 के रियो ओलिंपिक में ब्राजील को गोल्ड मेडल जिताया।