6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राजील के बाद मेक्सिको भी FIFA World Cup 2026 से बाहर, इंग्लैंड ने 3-2 से जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से होगा, जिसने ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
2 min read
Google source verification
Soccer players celebrating a goal

गोल के बाद जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी (फोटो- FIFA )

England vs Mexico, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको को इंग्लैंड ने हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले ब्राजील को नॉर्वे ने हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई थी। अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का सामना इंग्लैंड से होगा।

30 मिनट तक हुई जोरदार टक्कर

दुनिया की चौथे नंबर की टीम इंग्लैंड ने मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में की। हालांकि, पहले 30 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मेक्सिको लगातार पजेशन बनाए हुए था, जबकि इंग्लैंड मजबूत डिफेंस के साथ मौका मिलते ही अटैक करने की कोशिश कर रहा था। इसका फायदा उसे 36वें मिनट में मिला, जब जूड बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया।

दो मिनट बाद इंग्लैंड ने फिर आक्रमण किया और अपनी बढ़त 2-0 कर ली। हालांकि, चार मिनट बाद जूलियन क्विनोनेस ने 42वें मिनट में गोल कर मेक्सिको के लिए पहला गोल किया। इसके बाद इंग्लैंड को 60वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला और इस बार हैरी केन ने कोई गलती नहीं की।

मेक्सिको को भी पेनल्टी से गोल करने का मौका मिला और इस बार राउल जिमेनेज़ ने 69वें मिनट में गोल कर दिया। आपको बता दें कि उस वक्त इंग्लैंड की टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी और मेक्सिको दो गोल कर चुका था, जबकि इंग्लैंड तीन गोल की बढ़त बनाए हुए था।

नॉर्वे से होगा इंग्लैंड का सामना

इसके बाद इंग्लैंड की टीम पूरी तरह डिफेंस पर उतर आई और मेक्सिको के लगातार आक्रमण को रोकती रही। अच्छी बात यह रही कि इंग्लैंड का डिफेंस नहीं टूटा और अंत तक उसने अपनी बढ़त बरकरार रखी। इंग्लैंड ने 3-2 से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब उसका सामना 11-12 जुलाई की देर रात नॉर्वे से होगा, जिसने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

अब तक फीफा वर्ल्डकप 2026 के क्वार्टरफाइनल में फ्रांस, मोरक्को, नॉर्वे और इंग्लैंड ने जगह पक्की कर ली है। अब USA, बेल्जियम, स्पेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, कोलम्बिया, अर्जेंटीना और मिस्र की टीमों में से 4 टीमों को अगले दौर में जगह मिलेगी।