फुटबॉल

FIFA 2018 : दारूखोरों के लिए आफत बना फीफा विश्वकप, फाइनल के चलते ठेकों से बियर गायब

फीफा का फाइनल और आखिरी मुकाबला आज लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। ऐसे में दिल्ली के दारूखोरों के लिए ये मैच आफत बन गया है। दरअसल इस फाइनल मैच के चलते दिल्ली के लगभग सारे ठेकों से बियर गायब हो गयी है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 4:55 PM IST
fifa
FIFA 2018 : दारूखोरों के लिए आफत बना फीफा विश्वकप, फाइनल के चलते ठेकों से बियर गायब

नई दिल्ली। फीफा का खुमार भारत में इन दिनों जोरों पर है। भले ही भारत विश्वकप न खेल रहा हो लेकिन भारतीय दर्शक फीफा के सारे मैच देखते है और इसका आनंद भी उठाते है। फीफा का फाइनल और आखिरी मुकाबला आज लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। ऐसे में दिल्ली के दारूखोरों के लिए ये मैच आफत बन गया है। दरअसल इस फाइनल मैच के चलते दिल्ली के लगभग सारे ठेकों से बियर गायब हो गयी है।

फाइनल मुकाबले के चलते ठेके से बियर गायब
जी हां! फीफा विश्वकप के फाइनल मैच के चलते दिल्ली ऐनसीआर के सारे ठेकों से बियर गयाब हो गयी है। इस बात की सुचना हमारे साथी पत्रकार आकाशदीप ने दी। आकाशदीप ने ठेके पर जा कर तफ्तीश की जहां उन्हें पता चला के रेगुलर पीने वाली बियर ठेके में उपलब्ध नहीं हैं। इसकी बड़ी वजह फीफा विश्व कप का फाइनल मुकाबला है। ठेके के मालिक ने बताया के "फाइनल मुकाबले के चलते शहर में जगह-जगह अपर स्क्रीन लगाई गई है जिसके चलते बियर की बिक्री में तेजी आयी है।" फीफा विश्वकप का आज आखिरी मुकाबला है ऐसे में हर कोई इस मुकाबले को मज़े से देखना चाहता है।

फ्रांस और क्रोएशिया में होगा कड़ा मुकाबला
बता दें 1 महीने तक चले फुटबॉल के इस महाकुम्भ में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। 63 रोमांचक मैचों के बाद फ्रांस और क्रोएशिया ने फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में फ्रांस की नजरें अपने दूसरे विश्व कप खिताब पर होंगी जबकि पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया पहले खिताब के लिए उतरेगी। फ्रांस 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। हार न मानने की जिद क्रोएशिया की सबसे बड़ी ताकत है जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भी दिखाई थी। एक गोल से पीछे होने के बाद अतिरिक्त समय में मैच ले जाकर इंग्लैंड से जीत छीन ली थी।

Published on: