4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018: फ्रांस और क्रोएशिया के बीच रात 11 से नहीं बल्कि इस समय से होगा मुकाबला, जानें कहां देखेंगे LIVE

एक महीने तक चले फीफा विश्व कप का आज आखिरी दिन है। फ्रांस और क्रोएशिया के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jul 2018, 1:29 PM IST

final

FIFA 2018: फ्रांस और क्रोएशिया के बीच रात 11 से नहीं बल्कि इस समय से होगा मुकाबला, जानें कहां देखेंगे LIVE

नई दिल्ली। 14 जुलाई से शुरू हुए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का आज अंतिम दिन है। करीब एक महीने तक चले इस महासंग्राम से दो देश सबसे बड़े यौद्धा के रूप में उभर कर सामने आए है। अब इन दोनों देशों के बीच सुप्रीम कौन है? इसका फैसला आज होने वाले मैच से निकलेगा। 32 देंशों के बीच चले कई दौर की मुकाबलों के बाद फ्रांस और क्रोएशिया की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। 1998 में विश्व विजेता बन कर उभरी फ्रांस की कोशिश आज दूसरे खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। जबकि पूरे टूर्नामेंट में करिश्माई प्रदर्शन करने वाली क्रोएशिया की टीम भी हार न मानने की जिद के लिए जानी जाती है। ऐसे में दोनों के बीच यह मुकाबला जोरदार होने की उम्मीद की जताई जा रही है।

कहां खेला जाएगा यह मैच-
यह मुकाबला रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

किस समय खेला जाएगा मैच-
यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 से शुरू होगा।

किस चैनल पर देख सकते है लाइव-
मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा। सोनी ईएसपीएन, सोनी टेन 3 औऱ सोनी टेन 2 चैनल पर आप इस मैच को देख सकते है।

टीमें :

क्रोएशिया :

गोलकीपर : डेनिजेल सुबासिक, लोवरो कालिनिक और डोमिनिक लिवाकोविक

डिफेंडर : वेद्रन कोलुर्का, डोमागोज विदा, इवान स्ट्रिनीक, डेजान लोवरेन, सिमे वसाल्जको, जोसिप पीवारिक, टिन जेडवेज, डुजे सालेटा कार

मिडफील्डर : लुका मोड्रिक, मटिओ कोवाचिक, इवान रेकिटिक, मिलान बाडेल्ज, मासेर्लो ब्राजोविक और फिलिप ब्राडेरिक

फारवर्ड : मारियो मांजुकिक, इवान पेरीसिक, निकोला कालिनीक, एंद्रेज करामारिक, मार्को पीजासा और एंटे रेबिक

फ्रांस :

गोलकीपर : लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला।

डिफेंडर : लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान।

मिडफील्डर : एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो।

फारवर्ड : ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल