4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी दुनिया पर राज करने वाले देश की शर्मनाक हरकत, उधर रूस में होते थे गोल यहां पिटती थी महिलाऐं

फीफा विश्व कप के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाले घरेलु हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी आती है- रिपोर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 1:02 PM IST

VIOLENCE AGAINST WOMEN

आधी दुनिया पर राज करने वाले देश की शर्मनाक हरकत, उधर रूस में होते थे गोल यहां पिटती थी महिलाऐं

नई दिल्ली। फुटबॉल वर्ल्ड कप खत्म होने को है, 32 टीमों में 30 टीमों बाहर हो चुकी हैं और रविवार को फाइनल मुकाबला क्रोएशिया और फ्रांस के बीच खेला जाना है। चारो तरफ फैले उत्साह के बीच सब कुछ अच्छा नहीं है। इस धूम-धड़ाके के बीच एक विचलित कर देने वाला पक्ष भी है। एक रिसर्च के मुताबिक मैच में हुए गोल औरतों के लिए दुःख, मारपीट और जिल्लत लाते हैं। इसी मुद्दे को लेकर इंटरनेट पर एक मीम वायरल हो रहा है।


फीफा वर्ल्ड कप के दौरान महिलाओं पर हिंसा -
एक रिसर्च के मुताबिक डरा देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यह आंकड़ें बताते हैं कि जब भी फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच के दौरान यह टीम हारती है तो वहां की महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ जाते हैं। इस रिसर्च में मालूम चला है कि इस टीम की हार पर वहां की महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले 38% तक बढ़ जातें हैं। टीम के जीतने या ड्रा होने पर भी हिंसा के मामलों में 26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह रिसर्च पुलिस द्वारा दर्ज की गई औरतों के साथ मारपीट की शिकायतों पर बनाई गई है।

इंग्लैंड के हैं यह आंकड़े -
मीम, जोकि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसे पीड़ित महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था 'पाथवे प्रोजेक्ट' ने इंटरनेट पर शेयर किया है। ब्रिटेन की लैंकेस्टर युनिवर्सिटी ने साल 2013 में एक रिसर्च की थी जिसमे यह पाया गया था कि फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी होती है। इस रिसर्च में साल 2002, 2006 और 2010 के वर्ल्ड कप के आंकड़ों को लिया गया था। इसी रिसर्च में पाया गया था कि इंग्लैंड में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान औरतों के साथ मारपीट के मामलों में बढ़ोतरी आती है।


सेमीफाइनल में थमा इंग्लैंड का सफर -
इंग्लैंड की टीम इस साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। सेमीफाइनल मुकाबले में उसे क्रोएशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसे तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में भी बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड को हराने वाली क्रोएशिया फाइनल मुकाबले में फ्रांस से भिड़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल