फुटबॉल

Super Cup: गोवा एफसी को हराकर ईस्ट बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह

भुवनेश्वर में खेली गई सुपर कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने एफसी गोवा 1-0 के अंदर के मात देते हुए फाइनल में जगह पक्की की।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 6:34 PM IST
goa fc vs east bangle

नई दिल्ली। भुवनेश्वर में खेली जा रही सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा के बीच खेले गए इस मुकाबले को आई-लीग क्लब ईस्ट बंगाल ने जीत कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट बंगाल की ओर से स्ट्राइकर दुदु ओमेगबेमी ने शानदार गोल किया। जिसके दम पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की क्लब एफसी गोवा को 1-0 से हार झेलना पड़ा। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का एकमात्र गोल दुदु ने 78वें मिनट में किया।

तीन खिलाड़ियों को किया गया निलंबित -
खालिद जमील की ईस्ट बंगाल ने मैच की आक्रामक शुरुआत करनी चाही। लेकिन अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बिना खेल रही एफसी गोवा ने भी उन्हें करारा जबाव दिया। सुपर कप के क्वार्टर फाइनल में जमेशदपुर के खिलाफ पहला हाफ खत्म होने के बाद टनल में विवाद हुआ था जिसके बाद टीम के तीन खिलाड़ियों को निलंबित कर दिय गया था। मैच में गोल करने का पहला सीधा मौका 19वें मिनट में ईस्ट बंगाल के महमूद अल-अम्ना को मिला लेकिन उन्होंने गोलपोस्ट के पास से गोल करने का आसान मौका गंवा दिया।

ज्यादातर समय गोवा के नियंत्रण में रहा गेंद -
गोवा ने गेंद पर अधिक नियंत्रण रखा। ईस्ट बांगाल ने गोल करने के प्रयास तेज कर दिए लेकिन गोवा के बॉक्स के पास मौजूद सात से आठ खिलाड़ियों ने उन्हें बढ़त नहीं बनाने दी। पहले अंतिम क्षणों में गोवा ने गोल करने के प्रयास किए लेकिन वह ईस्ट बंगाल की मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाए। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी गोवा ने गेंद पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की लेकिन बंगाल ने काउंटर अटैक कर उनकी डिफेंस पर दबाव बनाए रखा।

फ्री-किक पर भी गंवाया गोल -
मैच के 72वें मिनट में गोवा को एक फ्री-किक मिली लेकिन कोरोमिनास गेंद को गोल पोस्ट पर मार बैठे। इसके बाद, स्ट्राइकर दुदु ने 78वें मिनट में जापान के कत्सुमी यूसा द्वारा बाएं छोर दिए गए पास को गोल में डालकर ईस्ट बंगाल को सुपर कप के फाइनल में पुहंचा दिया। गर्मी के कारण मैच के दौरान कई बार ब्रेक लिया और मैच में छह मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया लेकिन एफसी गोव उसमें भी बराबरी का गोल नहीं कर पाई।

Updated on:
16 Apr 2018, 6:34 PM IST
Published on: