फुटबॉल

रोनाल्डो ने सेलेना गोमेज को छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर

सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म्स में से एक इंस्टाग्राम पर पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा फोल्लोवेर्स के साथ टॉप पर चले गए हैं ।
2 min read
Surpassing Selena Gomez Cristiano Ronaldo becomes most followed person
रोनाल्डो ने सेलेना गोमेज को छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर

नई दिल्ली । सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म्स में से एक इंस्टाग्राम पर पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा फोल्लोवेर्स के साथ टॉप पर चले गए हैं । रोनाल्डो से पहले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स अंग्रेजी अदाकारा और म्यूजिक वीडियो और सिंगर सेलेना गोम्ज के पास थे । पिछले कुछ समय से फुटबॉल की दुनिया में जाने-माने चेहरे स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल के साथ अपनी विलक्षण खेल प्रतिभा के लिए नहीं बल्कि अपने गंदे कामों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं । लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनके फैंस से उनका साथ नहीं छोड़ा है ।

बालोन डी ओर जीतने के प्रबल दावेदार-
पांच बार बालोन डी ओर जीतने वाले इटली के क्लब जुवेंतस से खेलने वाले पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मानना है कि के 'गोल डॉट कॉम' ने रोनाल्डो के हवाले से बताया, "मैंने कई बार कहा है कि मेरे ऊपर छठी बार बालोन डी ओर जीतने का जुनून सवार नहीं है। मैं इन शर्तो पर सवाल नहीं पूछता। मैं पहले से अपने दिल में जानता हूं कि मैं इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हूं। "रोनाल्डो ने कहा, "जाहिर सी बात है कि मैं छठी बार बालोन डी ओर जीतना चाहता हूं। इससे उल्टा बोलना एक झूठ होगा। मैंने उसके लिए मेहनत की है और मैं गोल स्कोर करने तथा मैच जीतने के लिए काम करता हूं। बालोन डी ओर, हां मुझे लगता है कि मैं इसे जीतने का हकदार हूं।"

सोशल मीडिया पर बादशाहत-
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्कॉटलैंड और पोलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पुर्तगाल टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर किए जाने के बाद एक पब की वीडियो सामने आई थी जिसमें वो उस महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते पाए गए है जिसने रोनाल्डो पर बलात्कार का आरोप लगाया था । इस सब के बावजूद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें प्यार देना बंद नहीं किया है । रोनालडो के अभी 144 मिलियन फॉलोवर्स हैं ।

Updated on:
31 Oct 2018 06:29 pm
Published on:
31 Oct 2018 06:27 pm