गैजेट

JIO का बड़ा ऑफर: 299 रुपये वाले प्लान पर मिल रहा 100 कैशबैक, अनलिमिटेड डेटा का उठाएं लाभ

JIO ने अपने 299 वाले प्लान पर कैशबैक ऑफर पेश किया है। यानी अब इस प्लान को रिचार्ज कराने के लिए यूजर्स को एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा।

2 min read
JIO के 299 रुपये वाले प्लान पर मिल रहा 100 कैशबैक, अनलिमिटेड डेटा व कॉल का उठाएं लाभ

नई दिल्ली: जियो ने अपने 299 वाले प्लान पर कैशबैक ऑफर पेश किया है। यानी अब इस प्लान को रिचार्ज कराने के लिए यूजर्स को एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा। क्योंकि कंपनी 299 रुपये वाले रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक दे रही है। इस कैशबैक ऑफर का लाभ ग्राहक MyJio ऐप से उठा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ ग्राहक 30 नवंबर 2018 कर उठा सकते हैं।

यूजर्स सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप डाउनलोड करें और उसमें लॉग-इन करें। इसके बाद 'Recharge' ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आप 299 रुपये वाले प्लान पर क्लिक करें और फिर Buy बटन पर क्लिक करें। हालांकि इस दौरान कैशबैक वाउचर के लिए आपको मैन्युअली अप्लाई करना होगा। इसके लिए Apply Discount Voucher पर क्लिक करें। अब जो भी आपका वाउचर हो उसे सिलेक्ट करें और 'Use it' बटन पर क्लिक करें। इस दौरान पेमेंट करने का भी ऑप्शन दिखाई देगा। यानी जिससे भी आपको पेमेंट ट्रांजेक्शन करना है उसपर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करें।

ये भी पढ़ें

Airtel को पछाड़ Jio बना नंबर-1, Vodafone रहा काफी पीछे

इस ऑफर के तहत मिलने वाले कूपन का इस्तेमाल 31 दिसंबर 2019 तक कर सकते हैं। जियो का यह कैशबैक 149 से लेकर 198, 299, 349, 398, 399, 448, 449, 498, 509, 799, 999, 1699, 1999, 4999 और 9999 रुपये वाले प्लान पर मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने एक साल की वैधता वाला नाया प्लान भी उतारा है ,जिसमें भी 100 फीसदी का कैशबैक है यानी एक साल फ्री में कॉल करने और डेटा इस्तेमाल करने का मौका दिया जा रहा है।

जियो के इस प्लान की कीमत 1699 रुपये है और इसकी वैधता 365 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डाटा, हर दिन 100 मैसेद और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इसके साथ ही जियो के सभी प्रीमियम ऐप्स का इस्तेमाल फ्री में करने का ऑप्शन दे रही है। इस प्लान को लेने पर भी कैशबैक मिलेगा, जो कंपनी की तरफ से 500 रुपये के तीन और 200 रुपये के एक कूपन के तौर पर मिलेगा। इसक कैशबैक का कूपन का यूज यूजर्स रिलायंस डिजिटल और माय जियो स्टोर पर 5000 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी के दौरान कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

ये भी पढ़ें

5 महीने तक FREE में देखें 650+ HD और SD चैनल, ये कंपनी दे रही ऑफर
Published on:
16 Nov 2018 09:46 am
Also Read
View All