गैजेट

Airtel ने कर दिया कमाल, शुरू किया अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान

एयरटेल ने मंथली होम ब्रॉडबैंड प्लान और डेटा लिमिट को खत्म कर दिया है और इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान में बदल दिया है।
2 min read
airtel
Airtel ने कर दिया कमाल, शुरू किया अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान

नई दिल्ली: Reliance Jio के गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड को टक्कर देने के लिए Airtel ने पहले ही अपने ग्राहकों को नई सुविधा देनी शुरू की है। एयरटेल ने मंथली होम ब्रॉडबैंड प्लान और डेटा लिमिट को खत्म कर दिया है और इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान में बदल दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस सुविधा को केवल हैदराबाद के यूजर्स के लिए शुरू की है और आने वाले समय में इसे 24 लाख ऐक्टिव उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना है।

कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड सेवा में बदलाव करते हुए इसे अब अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड डेटा देने का फैसला किया है। आपको जानकारी हो पिछले महीने कंपनी ने 6 महीने और 1 साल के प्लान पर 15 और 20 प्रतिशत की छूट दी थी। कंपनी ने ब्रॉडबैंड सेवा में बदलाव जियो के गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को देखते हुए शुरू किया है।

Jio Giga Fiber

अगर बात गीगा फाइबर की करें तो कंपनी यूजर्स को 3 महीने का फ्री प्रिव्यू ऑफर दे सकती है जिसमें आपको तीन महीने तक इंटरनेट की फ़िक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि इन सेवाओं के लिए ग्राहक को शुरुआत में कुछ पेमेंट करनी पड़ सकती है लेकिन बाद में ये धनराशि ग्राहकों को रिफंड कर दी जाएगी। प्रिव्यू ऑफर 3 महीने तक चलेगा। ऑफर के तहत यूजर्स को 100Mbps की डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलेगी। इसी के साथ 100 जीबी डाटा मासिक FUP के साथ मिलेगा। अगर यूजर 100 जीबी से अधिक डाटा का इस्तेमाल कर लेता है तो उसके बाद भी डाटा टॉप-अप्स की मदद से वह 100Mbps स्पीड का लाभ उठा सकता है। हर टॉप-अप यूजर को 40GB डाटा देगा।

Published on:
19 Aug 2018 11:21 am