Airtel के ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत 499 रुपये से होती है। लेकिन इस ऑफर का फायदा उन ही यूजर्स को मिलेगा जो 799 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत का प्लान सब्सक्राइब किया हुआ है।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी airtel अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को बोनस डेटा दे रही है। कंपनी के ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत 499 रुपये से होती है। लेकिन इस ऑफर का फायदा उन ही यूजर्स को मिलेगा जो 799 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत का प्लान सब्सक्राइब किया हुआ है। इस प्लान की वैधता 1 महीने की है, जिसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा 100 जीबी डाटा दिया जा रहा है। अब इस प्लान के यूजर्स को 500 जीबी बोनस डाटा मिलेगा।
Airtel ब्रॉडबैंड प्लान्स ऑफर
अगर आपने 999 रुपये का प्लान सब्सक्राइब कर रखा है तो आपको 1000 जीबी डाटा बोनस डाटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा 1,299 रुपये वाले प्लान के यूजर्स को भी 1000 जीबी बोनस डाटा का लाभ मिल रहा है। आपको याद दिला दें कंपनी ने हाल में ही अपने एनुअल और सेमी एनुअल प्लान में डिस्काउंट ऑफर किया साथ। साथ ही एयरटेल ने अपने कई प्लान्स से FUP लिमिट भी खत्म कर दिया है।
Airtel 100 और500 रुपये प्लान
हाल ही में Airtel ने अपने 100 रुपये और 500 रुपये वाले प्लान को फिर से लॉन्च किया है। इसमें 100 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिनों की है और इसमें 81.75 का टॉकटाइम मिलेगा। वहीं, 500 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है और इसमें 420.73 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। हालांकि वैधता समाप्त हो जाने के बाद यूजर्स को आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन इनकमिंग कॉल का लाभ लाइफटाइम मिलता रहेगा। हालांकि इन दोनों प्लान में यूजर्स को डाटा कि सुविधा नहीं दी गई है।