गैजेट

मोबाइल के साथ लैपटॉप को भी चार्ज करेगा ये 40,000mAh वाला पावरबैंक, जानिए कीमत

अगर आप एक ऐसे पावर बैंक की तलाश में हैं जो आपके मोबाइल के साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर सके तो घरेलू कंपनी Ambrane ने अपना नया पावरबैंक Ambrane Stylo Boost को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।

less than 1 minute read
Feb 03, 2023

अगर आप एक ऐसे पावर बैंक की तलाश में हैं जो आपके मोबाइल के साथ लैपटॉप को भी चार्ज कर सके तो घरेलू कंपनी Ambrane ने अपना नया पावरबैंक Ambrane Stylo Boost को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। आप इसे अमेजन इंडिया के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस पर 180 दिनों की वारंटी मिल रही है Ambrane के इस नए Stylo Boost पावरबैंक के साथ 65W की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें मल्टी लेयर प्रोटेक्शन दी गई है। यह प्रीमियम मैटे मेटालिक फिनिश मिलती है।

फीचर्स की बात करें तो नए Stylo Boost में लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है। इसके साथ 20W QC 3.0 आउटपुट भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावरबैंक आईफोन और एंड्रॉयड फोन को तेजी से चार्ज कर सकता है। यदि आपके लैपटॉप में टाईप-सी पोर्ट है तो आप Ambrane Stylo Boost से अपने लैपटॉप को भी चार्ज कर सकते हैं। दावा किया गया है कि इस पावर बैंक की मदद से Macbook Pro को 2 घंटे 20 मिनट में 0% से 100% तक चार्ज हो सकता है। इसमें तीन आउटपुट पोर्ट्स हैं।

इसमें 60W फास्ट चार्जिंग का आउटुपट है। सेफ्टी के लिए इस पावर बैंक में 12 लेयर्स दिए गए हैं। इसके साथ ABS प्लास्टिक की बिल्ड क्वॉलिटी मिलती है। पावरबैंक में एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है जो कि बैटरी की लाइफ के बारे में जानकारी देता है।

Published on:
03 Feb 2023 04:32 pm
Also Read
View All