Boat Airdopes 441 True wireless Earphone भारत में लॉन्च Amazon पर Boat Airdopes 441 बिक्री के लिए उपलब्ध 2,499 रुपए रखी गयी है True wireless Earphone की कीमत
नई दिल्ली। Boat ने अपने लेटेस्ट Boat Airdopes 411 ट्रू वायरलेस ईयरफोन ( true wireless earpods ) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत ( Boat Airdopes 441 Price ) 2,499 रुपए रखी गयी है। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद ( Boat Airdopes 441 Sale ) सकते हैं। इस ईयरफोन को 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। हालांकि अभी भारत में बिक्री के लिए तीन कलर ( Boat Airdopes 441 Offers ) ही उपलब्ध हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दो अन्य ईयरफोन को भी पेश किया जाएगा।
Boat Airdopes 441 True wireless Earphone Features
Boat Airdopes 441 True wireless Earphone में Bluetooth 5.0 और 6mm dynamic ड्राइवर कनेक्टिविटी के लिए दिया गया है। ईयरफोन IPX7 रेजिस्टेंस के साथ आता है। यानी पानी में खराब होने की गुजाइश नहीं है। कंपनी का दावा है कि ईयरफोन आउटडोर और फिटनेस के लिहाज से काफी बेहतर है
Boat Airdopes 441 ईयरफोन में USB Type-C चार्जिंग स्लॉट मौजूद है। इसे सिंगल चार्ज में 25 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि साल 2019 में कंपनी ने Boat Airdopes 411 पेश किया था जिसकी कीमत 2,999 रुपए रखी गयी थी।
बता दें कि boAt ने इससे पहले NIRVANAA TRES को भी पेश किया था इस खासतौर पर म्यूजिक लवर्स के लिए लाया गया है। इसमें हाई क्वालिटी ऑडियो और दमदार बेस है। कंपनी का दावा है की इनका स्लीक डिजाइन इसे कीमत के लिहाज से अपने सेगमेंट में दूसरों से अलग बनाता है। इन ईयरफोन्स को डुअल 6mm*2 डायनेमिक के साथ लाया गया है। इनके दोनों ईयरप्लग पर एक बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर के साथ एकोस्टिक तरीके से बैलेंस किया गया है। ये ईयरफोन अपने HD ड्राइवर्स की मदद से 20Hz – 20KHz की वाइड फ्रिक्वेंसी रेंज तक नैचुरल साउंड देने वाले हैं।
NIRVANAA TRES को खास तरह से डिजाइन किया गया है जिससे इनको आराम से कानों पर लगाया जा सके। इसके साथ ही इनको कम वजन वाला रखा गया है। ये ईयरफोन एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही ओएस वाली डिवाइसेज को सपोर्ट करते हैं। इस ईयरफोन में नॉयस कैंसलिंग माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है। इन ईयरफोन्स में बेहतर फंक्शन करने के लिए कंट्रोल इंटीग्रेट किया गया है। इसमें दिए गए अलग-अलग कंट्रोल बटन की मदद से वॉल्यूम एडस्ट करना, प्ले/पॉज करना, ट्रैक चेंज करना साथ ही कॉल करने जैसे कार्य किए जा सकते हैं।