गैजेट

BSNL ने 666 रुपये वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, जानिए ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर अपने 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है।

2 min read
BSNL ने 666 रुपये वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, जानिए ऑफर

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर अपने प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने अपने 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव करते हुए इसकी वैधता कम कर दी है। पहले इस प्लान में ग्राहकों को 129 दिनों की वैधता दी जा रही थी, लेकिन अब इसे 122 दिनों का कर दिया गया है। यह बदलाव सभी जगहों के लिए किया गया है। 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। हालांकि दिल्ली और मुंबई के यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ नहीं लें सकते हैं।

इससे पहले कंपनी ने 298 रुपये का प्लान उतार है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को EROS Now का सब्सक्रिप्शन समेत कई लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 54 दिन है और इसमें हर दिन ग्राहकों को 1GB डेटा भी मिलेगा। वहीं 1GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40 Kbps हो जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन 100 SMS भी फ्री मिलेगा। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि ग्राहकों को इस प्लान के जरिए दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये प्लान सारे नेटवर्क के लिए वैलिड है।

बता दें कि bsnl ने इरोज नाउ के साथ फ्री कंटेंट ग्राहकों को देने के लिए साझेदारी की है। फिलहाल इसका फ्री सब्सक्रिप्शन सिर्फ 78 रुपये, 98 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये वाले प्लान्स पर मिल रहा है। बता दें कि BSNL के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 दिनों की है और इसमें हर दिन ग्राहकों को 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान को पहली बार सुनामी ऑफर के तहत पेश किया गया था।

Published on:
25 Feb 2019 03:19 pm
Also Read
View All