चीन में MIIT मंत्री ने दी 5G नेटवर्क को कमर्शियल मंजूरी भारत में 100 दिनों में 5G नेटवर्क की टेस्टिंग होगी शुरू Huawei ने भारत में 5G टेक्नोलॉजी में शामिल होने की इक्छा जाहिर की
नई दिल्ली: दुनियाभर के लोग जल्द ही 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए काम भी शुरु हो चुका है। जहां अमरीका सहित कुछ देशों में इसकी सर्विस शुरू हो चुकी है। वहीं भारत में भी अगले 100 दिनों में 5G स्पेक्ट्रम की टेस्टिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में चीन के के उधोग और सूचना प्रौधोगिकी मंत्रालय कमर्शियल इस्तेमाल के लिए 5G लाइसेंस को मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें हाल ही में अमरीका के अटलांटा शहर में 5G नेटवर्क का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है। इस टेस्टिंग के दौरान इंटरनेट की स्पीड 2Gbps दर्ज की गयी है। वहीं, वोडाफोन ( Vodafone ) UK ने यह ऐलान भी किया है कि वह जुलाई में 5 जी नेटवर्क पर स्विच हो जाएगा। भारत में भी 5G टेक्नोलॉजी के डेवलेपमेंट को लेकर हुआवई ( Huawei ) ने पूछा है कि वो इसमें शामिल हो सकता है या नहीं। इसके लिए कंपनी ने कहा है कि वह भारत के लिए पॉलिसी और स्टैंडर्ड सिक्योरिटी मुहैया कराएगा। अब देखना यह होगा कि टेलिकॉम डिपार्टमेंट इसपर क्या फैसला लेता है। बता दें चीनी की कंपनी हुआवई को अमरीकी सरकार ने देश विरोधी नीतियों के कारण ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।
5G नेटवर्क को लेकर भारत में भी 100 दिनों में टेस्टिंग शुरू करने का टारगेट रखा गया है। अगर ऐसा होता है तो भारत भी 5G नेटवर्क वाले देशों की सूची में जल्द ही शामिल हो सकता है। अभी मौजूद 4G नेटवर्क पर औसतन स्पीड 45 mbps दर्ज की गई है। लेकिन 5G नेटवर्क के आने के बाद इंटरनेट की स्पीड को 1,000 mbps तक पहुंचाया जा सकेगा। मतलब यूजर्स 4G के मुकाबले 5G पर 10 गुना ज्यादा तेज डाटा डाउनलोड कर सकेंगे।