गैजेट

Whatsapp पर PAN Card से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस होंगे डाउनलोड, बस करना होगा ये एक मैसेज

इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने Whatsapp यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक खास सेवा शुरू की है, जिसमें आप अपना PAN, DL, RC, मार्कशीट्स, इन्सुरेंस और अन्य सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को बस एक मैसेज के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं।

less than 1 minute read
May 25, 2022

अगर आप Whatsapp इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने Whatsapp यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक खास सेवा शुरू की है, जिसमें आप अपना PAN, DL, RC, मार्कशीट्स, इन्सुरेंस और अन्य सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को बस एक मैसेज के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं। लोगो की सुविधा के लिए अब सरकार ने Digilocker सर्विस को एक्सेस करने के लिए MyGov Helpdesk को WhatsApp पर उपलब्ध करा दिया है। अब आप WhatsApp पर पर सिर्फ ‘Hi’ लिख कर भेज दीजिये और इस सर्विस का लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं।

WhatsApp पर अपने डॉक्यूमेंट को ऐसे करें डाउनलोड

आप अपने इन सभी डॉक्यूमेंट्स को पायेंगे डाउनलोड

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने MyGov हेल्पडेस्क को सबसे पहले मार्च 2020 में लॉन्च किया था, उस समय कोरोना में इस हेल्पडेस्क ने लोगों की काफी मदद की जैसे कि कोविड से संबंधित जानकारी, वैकसीन बुकिंग, और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने जैसी सुविधा इसमें मिलती है। इस समय 80 मिलियन से ज्यादा लोग हेल्पडेस्क को एक्सेस कर चुके हैं और 33 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन प्रमाणपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं।

DigiLocker, भारत सरकार की एक तरह की डिजिटल तिजोरी है, MeitY ने रेडी किया है । आप Google Play और App Store से डाउनलोड कीजिए या सीधे-सीधे https://www.digilocker.gov.in/ से एक्सेस कर लीजिए।

Updated on:
25 May 2022 12:40 pm
Published on:
25 May 2022 12:22 pm
Also Read
View All