गैजेट

महज 1799 रुपये में आई Gizmore की मेक इन इंडिया गेमिंग स्मार्टवॉच, आपके दिल और ब्लड ऑक्सीजन को हर समय करेगी ट्रैक

Gizmore GIZFIT Ultra स्मार्टवॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग से लेकर ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

1 minute read
Aug 06, 2022
Gizmore gizfit ultra

अगर आप कम बजट में एक नई स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो आपकी तलाश अब पूरी हुई, क्योंकि Gizmore ने अपनी पहली मेक इन इंडिया गेमिंग स्मार्टवॉच नई स्मार्टवॉच Gizmore GIZFIT Ultra को मार्केट में उतारा है। Gizmore GIZFIT Ultra की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग से लेकर ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस वॉच में कई और अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है।


कीमत और उपलब्धता

Gizmore GIZFIT Ultra की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर अभी यह 1,799 रुपये में आपको मिलेगी उसके बाद इसकी कीमत 2,699 रुपये हो जाएगी। GIZFIT Ultra को ग्रे, बरगंडी और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।अब इस कीमत में इस डिवाइस में कौन-कौन से फीचर्स को शामिल किया गया है।

Gizmore GIZFIT Ultra के साथ 1.69 इंच की HD कर्व डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। नई Gizmore GIZFIT Ultra में मल्टी स्क्रीन का भी सपोर्ट दिया है। इसमें कॉल स्विचिंग का भी फीचर मिलता है यानी आप कॉल को वॉच से फोन और फोन से वॉच पर स्विच कर सकते हैं। इसमें आपको कई अच्छे हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें हार्ट रेट ट्रैकिंग से लेकर ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग तक शामिल हैं। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

इसमें AI वॉयस सर्च इनेबल ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि इसमें एलेक्सा और एपल सिरी का भी सपोर्ट मिलता है। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। GIZFIT Ultra स्मार्टवॉच में प्री-इंस्टॉल गेम मिलते हैं । गेमिंग और कॉलिंग के लिए इस वॉच में माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। इसमें लगी बैटरी को लेकर दावा है कि फुल चार्ज में यह 15 दिनों का बैकअप देती है ।

Published on:
06 Aug 2022 11:09 pm
Also Read
View All