गैजेट

महिलाओं के लिए लॉन्च हुई ये खास स्मार्टवॉच, इसके फीचर्स नजरअंदाज नहीं कर पायेंगे आप

गिजमोर ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Slate को लॉन्च किया है, अब खास बात इसमें यह है कि ये पहली ऐसी वॉच है जोकि खास Female (महिलाओं) को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।

less than 1 minute read
Jun 27, 2022

घरेलू स्मार्ट एक्सेसरीज, फिटनेस गियर और ऑडियो ब्रांड निर्माता कंपनी गिजमोर (Gizmore) ने भारत में अपनी पहली ऐसी नई स्मार्टवॉच Gizmore Slate को लॉन्च किया है जोकि जो खास Female (महिलाओं) के लिए डिजाइन की गई है। इस नई स्मार्टवॉच का डिस्प्ले बड़ा है और साथ ही इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपको पसंद आएगा। इसका डिजाइन प्रीमियम है और इसमें बेहतर क्वालिटी नज़र आती है। आप इस रेगुलर और पार्टी के हिसाब से पहन सकते हैं।आइये जानते हैं इसकी कीमत और खूबियों के बारे में।

Gizmore Slate स्मार्टवॉच के फीचर्स

यह एक ऐसी वॉच है जिसमें हेल्थ से जुड़े कई फीचर्स को शामिल किया गया है, जोकि आपके डेली यूज़ के लिए बेस्ट साबित होंगे। यह सिर्फ समय दिखाने के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सेहत पर भी निगरानी रखेगी। इस स्मार्टवॉच में 500-निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 1.57 इंच IPS कर्व्ड डिस्प्ले दिया है होकी काफी रिच और ब्राइट है, यह एक आयताकार डायल के साथ है। यह ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले (AoD) फीचर को भी सपोर्ट करता है। यह प्रीमियम क्वालिटी से लैस है जिससे यह वॉच आकर्षित करती है। नई Gizmore स्लेट में लुक और फील को बढ़ाने के लिए इसमें प्रीमियम सिलिकॉन स्ट्रैप मिलते हैं। इसका डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। यह सपको दिखने थोड़ी स्लिम भी नज़र आएगी। यह हाई क्वालिटी मटिरियल से लैस है।

कीमत और उपलब्धता

Gizmore Slate की बिक्री खासतौर पर स्नैपडील पर होगी। पहले 1000 ग्राहकों को यह स्मार्टवॉच 2,299 रुपये की कीमत में मिलेगी उसके बाद यह आपको 2,699 में मिलेगी। स्मार्टवॉच को गुलाबी, ग्रे और काले रंगों में लॉन्च किया गया है। अगर आप कम बजट में एक नई वॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

Updated on:
28 Jun 2022 11:16 am
Published on:
27 Jun 2022 11:51 pm
Also Read
View All