गैजेट

Google Chrome Fraud: सावधान, क्या गुगल की शक्ल में चोरी किए जा रहे हैं आपके फोटोज और पासवर्ड

साइबर एक्सपर्ट्स ने पता लगाया है कि गुगल की शक्ल में मैलवेयर (Malware) नाम का हैकर्स यूजर्स के फोटोज और पासवर्ड पर कब्जा कर रहा है। इसलिए आप भी सावधान हो जाएं,ये बगैर ओपन हुए अटैक करता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2024, 11:01 AM IST
google_chrome.jpg

Google Chrome Fraud: गुगल क्रोम (Google Chrome) दुनिया का जाना माना और सबसे चर्चित सर्च इंजन सॉफ्टवेयर है,आजकल दूसरे हैकर्स वाले सॉफ्टवेयर इसकी नकल करके स्कैम का प्रयास कर रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट्स ने पता लगाया है कि गुगल की शक्ल में मैलवेयर (Malware) नाम का हैकर्स यूजर्स के फोटोज और पासवर्ड पर कब्जा कर रहा है। इसलिए आप भी सावधान हो जाएं,ये बगैर ओपन हुए अटैक करता है।

मैलवेयर कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया जाने वाला एक प्रकार का सॉफ़्टवेयर है, मैलवेयर आपके कंप्यूटर से संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है, धीरे-धीरे आपके कंप्यूटर को धीमा कर सकता है या आपकी जानकारी के बिना आपके ईमेल खाते से जाली ईमेल भी भेज सकता है। जब आप कुछ डाउनलोड करते हैं तो ये दबे पांव आता है और अटैक करता है। इसके अलावा कई और रास्तों से ये यूर्जस के पासवर्ड और फोटोज, जरूरी दस्तावेज चुरा लेता है।

ब्लीपिंग कंप्युटर की हालिया रिपोर्ट में आया है ये अपने आप ही लॉन्च हो जाता है, एक यूआरएल के जरिए और आपको समझ नहीं आता। ये खुद को क्रोम की तरह दिखाकर पीछे से वर्क करता है। कई बार यूजर्स को एक मैसेज भी भेजता है जिसमें एक लिंक होता है ।

चोरी करता है पर्सनल डेटा

ऐसे बताया जा रहा है कि ये डिवाइस तक पहुंचने के बाद पासवर्ड, टेक्स्ट, फोटोज, आईएमईआई, सिम और डिवाइस से जुड़ी सभी जानकारी चोरी कर लेता है, इसकी जानकारी गुगल को दी गई है।

गुगल प्ले प्रोटेक्ट एनाबल करें, एप्लिकेश डाउनलोड करने से पहले ठीक से चेक करें,अगर कोई एप्लिकेशन संदिग्ध लगते हैं तो तुरंत उसे अन इस्टॉल कर दें।

Updated on:
26 Feb 2024, 11:01 AM IST
Published on: