आज का गूगल डूडल विज्ञानिक जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू के नाम आखों की रोशनी खोने के बाद भी जोसेफ ने इस क्षेत्र में अपना काम जारी रखा
नई दिल्ली: गूगल ने आज अपना डूडल विज्ञानिक जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू ( Joseph Antoine Ferdinand Plateau ) के याद में बनाया है। ये बेल्जियम के भौतिक वैज्ञानिक थें, जिन्होंने सबसे पहले फोटो को प्रदर्शित किया था। इनके 218 वें जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाया गया है। इनका जन्म 14 अक्टूबर 1801 को हुआ था और इन्होंने 15 सितंबर 1883 को दुनिया से अलविदा कह दिया।
जोसेफ का आविष्कार फेनाकिस्टिस्कोप और स्ट्रोबोस्कोपिक पर केंद्रित था
जोसेफ को 19वीं सदी में महान वैज्ञानिक रूप में तब देखा जाने लगा जब उन्होंने फेनाकिस्टिस्कोप नामक एक उपकरण को बनाया जिसकी वजह से सिनेमा का जन्म हुआ। इन्होंने अपने शोध के जरिए दुनिया को बताया कि हमारी आखों के रेटिना पर कोई प्रतिबिंब या तस्वीर कैसे बनती है और वह कितनी देर तक टिकी रहती हैं। इतना ही नहीं आखें कैसे उसका कलर और गहराई समझ पाती हैं। उन्होंने 1832 में इन प्रयोग के माध्यम से एक स्ट्रोबोस्कोपिक उपकरण बनाया जिसमें दो Disk विपरीत दिशाओं में घूमती थीं। इनमें पहली Disk में एक सर्कल में छोटी विंडो थीं और दूसरी Disk में एक सीरिज में एक मुव करती हुई तस्वीरें थीं।
जोसेफ की आखों की रोशनी चली गई थी
इसके बाद जोसेफ ने फिनेकिस्टिस्कोप का आविष्कार किया था जिससे सिनेमा और वीडियो का जन्म हुआ था। गूगल ने आज इसी आधार पर Disk की डिजाइन वाला डूडल जोसेफ एंटोइन के नाम पर समर्पित किया है। बता दें जोसेफ ने अपनी आखों की रोशनी खो दी थी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना काम जारी रखा जिसमें उनके बेटे और दामाद ने इनकी मदद की।