
नई दिल्ली। आज के इस टेक्नोलॉजी के दौर में हम कई तरह के पासवर्ड्स से घिरे हुए हैं। आज के समय में सोशल मीडिया, इन्टरनेट बैंकिंग, गेम्स, स्मार्टफोन्स और कई ऐसी चीज़ें हैं जिनके लिए पासवर्ड ज़रूरी होता है। पासवर्ड यूज़र्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए होता है। ऐसे में पासवर्ड एक बहुत ही ज़रूरी इंफॉर्मेशन होती है। पर पासवर्ड याद रखना भी झंझट का काम होता है। कई बार हम अपना पासवर्ड भूल जाते हैं जिससे काफी परेशानी होती है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के एक फीचर की मदद से विंडोंज़ कंप्यूटर्स और लैपटॉप्स पर माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट का पासवर्ड याद रखने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
क्या है यह फीचर?
माइक्रोसॉफ्ट (Micrtosof) के इस फीचर की मदद से यूज़र्स बिना पासवर्ड का इस्तेमाल किए अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट को एक्सेस कर पाएंगे। इसे पासवर्डलैस साइन-इन (Passwordless Sign-in) कह्ते है। इसके लिए ज़रूरी है कि कंप्यूटर या लैपटॉप पर विंडोंज़ (Windows) 10 हो।
यह फीचर जल्द ही विंडोज़ 11 पर भी आ सकता है।
कैसे करें पासवर्डलैस साइन-इन का इस्तेमाल?
आइए जानते है पासवर्डलैस साइन-इन इस्तेमाल करने के आसान स्टेप्स।